मुकेश कुमार का भारतीय टीम में हुआ चयन, रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाड़ियों ने इस तरह मनाया जश्न - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुकेश कुमार का भारतीय टीम में हुआ चयन, रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाड़ियों ने इस तरह मनाया जश्न

मुकेश कुमार को कोई अंदाजा नहीं था कि उनका भारतीय टीम में चयन हो चुका हैं। कुमार को इस बारे में तब पता चला जब उन्हें भारतीय टीम के व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया गया।

mukesh kumar (pic source-twitter)
mukesh kumar (pic source-twitter)

वो कहते हैं ना इंसान की किस्मत रातों-रात बदल जाती है, कुछ ऐसा ही हुआ मुकेश कुमार के साथ। 6 अक्टूबर से शुरू हो रही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में मुकेश कुमार और रजत पाटीदार को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। यह दोनों ही खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर में पहली बार भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। BCCI की तरफ से 2 अक्टूबर को इस दल का ऐलान किया गया।

मुकेश कुमार इस समय ईरानी कप 2022 में रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से खेल रहे हैं। वो सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबला खेल रहे हैं। कुमार के भारतीय टीम में शामिल होने के बाद रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाड़ियों ने उन्हें अलग अंदाज में बधाई दी।

मुकेश कुमार के भारतीय टीम में चयन होने के बाद रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाड़ी हुए उत्साहित

मुकेश कुमार को कोई अंदाजा नहीं था कि उनका भारतीय टीम में चयन हो चुका हैं। कुमार को इस बारे में तब पता चला जब उन्हें भारतीय टीम के व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया गया। जब यह बात रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाड़ियों को पता चली तब उन्होंने टीम बस के अंदर ही इसका जश्न मनाया। बता दें, वो होटल से सौराष्ट्र के खिलाफ मैच खेलने के लिए रवाना हो गए थे और सभी लोगों को बस में ही इस बारे में पता चला।

रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाड़ियों का जश्न:

वीडियो में दो खिलाड़ियों को आपस में बोलते हुए देखा जा सकता है कि ‘हे विनोद! हां भैया? पता है तुम्हारा इंडिया टीम में चयन हो गया? हां भैया’, इसके बाद सभी खिलाड़ी जोर-जोर से हंसने लगे। वीडियो को अंत में सभी लोग मुकेश कुमार के लिए चीयर कर रहे हैं, ‘मुकेश के लिए तीन चीयर, हिप हिप हुर्रे, हिप हिप हुर्रे, हिप हिप हुर्रे।

अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या इस तेज गेंदबाज को तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में प्लेइंग XI में शामिल किया जाएगा या नहीं। बता दें, सौराष्ट्र के खिलाफ पहली पारी में मुकेश कुमार ने 4 विकेट अपने नाम किए थे। उनकी शानदार गेंदबाजी के बदौलत सौराष्ट्र अपनी पहली पारी में 98 रन पर ऑल आउट हो गई थी।

सौराष्ट्र की दूसरी पारी में मुकेश ने अभी तक 1 विकेट अपने नाम कर लिया है। मुकेश कुमार ने रणजी ट्रॉफी 2021-22 संस्करण में कुल 9 पारियों में 20 विकेट झटके थे। बंगाल की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मुकेश कुमार ही थे।

close whatsapp