बल्लेबाज क्रिस गेल तो राजस्थानी रंग में रंग गए हैं पूरी तरह - क्रिकट्रैकर हिंदी

बल्लेबाज क्रिस गेल तो राजस्थानी रंग में रंग गए हैं पूरी तरह

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 में खेल रहे हैं इस समय क्रिस गेल।

Chris Gayle  (Image Credit- Twitter)
Chris Gayle (Image Credit- Twitter)

वेस्टइंडीज टीम के विस्फोट बल्लेबाज क्रिस गेल क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं, हर दिन उनसे जुड़ा कोई ना कोई नया वीडियो सामने आ जाता है। वहीं ये खिलाड़ी मौज-मस्ती करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ता है, इस कड़ी में गेल का एक अलग ही रंग राजस्थान के जोधपुर में देखने को मिला है।

बल्लेबाज क्रिस गेल को क्रिकेट से ज्यादा प्यार पार्टियों से हो गया है

ये कहना गलत नहीं होगा कि बल्लेबाज क्रिस गेल का ध्यान अब क्रिकेट से ज्यादा पार्टी और मौज-मस्ती करने में लगता है, जिसका गवाह है गेल का खुद का सोशल मीडिया। जहां वो अपने इंस्टाग्राम पर आए दिन कोई ना कोई पार्टी वाला धमाकेदार वीडियो डालते ही रहते हैं।

बल्लेबाज क्रिस गेल को तो राजस्थानी डांस भी आता है

*लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 में खेल रहे हैं इस समय क्रिस गेल।
*सितारों की इस लीग में गुजरात जायंट्स टीम का हिस्सा हैं गेल।
*इस दौरान बल्लेबाज क्रिस गेल का एक वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल।
*जोधपुर में राजस्थानी गानों पर डांस कर रहे हैं धाकड़ खिलाड़ी गेल।

राजस्थानी लोक गीत पर बल्लेबाज क्रिस गेल का अंदाज है निराला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

पार्टी के साथ-साथ गेल का ध्यान फिटनेस पर भी होता है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chris Gayle 👑 (@chrisgayle333)

कब खेला था वेस्टइंडीज टीम से अपना आखिरी मैच इस बल्लेबाज ने?

गेल ने क्रिकेट खेलना काफी कम कर दिया है, दुनियाभर की कम ही टी-20 लीग में वो हिस्सा लेते हैं। वेस्टइंडीज के लिए उन्होंने आखिरी वनडे 2019 में खेला था और आखिरी टी-20 मैच 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

close whatsapp