Ranji Trophy 2024: हैदराबाद के लिए तिलक वर्मा ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, इस बार सिक्किम है निशाने पर - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ranji Trophy 2024: हैदराबाद के लिए तिलक वर्मा ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, इस बार सिक्किम है निशाने पर

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले यह फॉर्म तिलक वर्मा के लिए अच्छा संकेत है।

Tilak Varma. (Image Source: BCCI Domestic)
Tilak Varma. (Image Source: BCCI Domestic)

Ranji Trophy 2024: हैदराबाद के कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) जारी रणजी ट्रॉफी 2024 में शानदार फॉर्म में हैं, और उन्होंने इस समय हैदराबाद के नेक्सजेन क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे राउंड 3 मुकाबले के दूसरे दिन सिक्किम के खिलाफ शानदार शतक लगाया।

सिक्किम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन हैदराबाद के गेंदबाजों ने शुरू से ही आक्रामक गेंदबाजी की और विरोधी टीम को महज 79 रनों पर रोक दिया। तनय त्यागराजन और चामा मिलिंद क्रमशः 6/25 और 4/30 के प्रभावशाली आंकड़ों के साथ हैदराबाद टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं, आशीष थापा और अंकुर मलिक ने सर्वाधिक 14 और 17 रन बनाए।

हैदराबाद इस सीजन में है शानदार फॉर्म में

जिसके बाद हैदराबाद ने दमदार शुरुआत की, जहां तन्मय अग्रवाल ने 125 गेंद में 137 रनों की पारी खेली, वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज राहुल सिंह ने 64 गेंदों में 83 रन बनाए, जबकि नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहे रोहित रायडू ने 111 गेंद में 75 रनों की शानदार पारी खेली।

यहां पढ़िए: IND vs ENG 2024: टेस्ट सीरीज से पहले ओली रॉबिन्सन ने छेड़ी जंग, कोहली के ‘विराट’ ईगो के साथ खेलने के लिए बेताब हैं इंग्लिश स्टार

जिसके बाद हैदराबाद टीम के कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने 111 गेंद में आठ चौकों और चार चौकों की मदद से नाबाद 103 रनों की पारी खेली, वहीं चंदन साहनी ने 56 गेंदों में 54 रन बनाए और इस तरह हैदराबाद ने चार विकेट के नुकसान पर 463 रनों पर अपनी पहली पारी घोषित की।

Tilak Varma ने जड़ा लगातार दूसरा शतक

सिक्किम के लिए सुमित सिंह और ली यंग लेप्चा ने एक-एक विकेट लिया, जबकि अंकुर सिंह के हाथ दो सफलता लगी। आपको बता दें, जारी रणजी ट्रॉफी 2024 में यह तिलक वर्मा (Tilak Varma) का लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले 21-वर्षीय बल्लेबाज ने अपने घरेलू सीजन की शुरुआत नागालैंड के खिलाफ शानदार शतक के साथ की थी। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज से पहले यह फॉर्म तिलक के लिए अच्छा संकेत है।

बाएं-हाथ के बल्लेबाज ने राहुल सिंह गहलौत के साथ 100 से अधिक रनों की प्रभावशाली साझेदारी भी की, जिन्होंने दीमापुर में नागालैंड के खिलाफ सिर्फ 157 गेंदों पर 214 रनों की शानदार पारी खेली थी। हैदराबाद ने यह मैच 194 रनों से जीता था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?