सरफराज खान टीम इंडिया में एंट्री वाले दरवाजे को तोड़ चुके हैं कब का!
घरेलू क्रिकेट में पूरी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं सरफराज खान।
अद्यतन - Oct 3, 2022 8:38 pm

अगर भारत के घरेलू क्रिकेट में किसी खिलाड़ी को रन मशीन नाम देना हो तो, वो नाम सरफराज खान को मिलेगा। घरेलू क्रिकेट के जीतने भी प्रमुख टूर्नामेंट हैं, उन सब में सरफराज सिर्फ रनों की बारिश करते हैं और उन्हें कुछ नहीं आता है। जिसके बाद ये धाकड़ खिलाड़ी टीम इंडिया की टेस्ट जर्सी कभी भी पहन सकता हैं।
कभी सरफराज खान को बढ़ते हुए वजन से हुई थी काफी दिक्कत
काफी कम उम्र में ही सरफराज खान ने अपने बल्ले की चमक IPL में दिखा दी थी, लेकिन विराट की कप्तानी में जब ये खिलाड़ी RCB से खेल रहा था। तब सरफराज को अपने बढ़ते वजन को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था और फिर उन्होंने टीम से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया था।
सरफराज खान के बल्ले को रोकना ना के बराबर है अब
*घरेलू क्रिकेट में पूरी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं सरफराज खान।
*पहले रणजी ट्रॉफी, फिर दिलीप ट्रॉफी और अब ईरानी ट्रॉफी में लगाया शतक।
*जिसके बाद खान बना सकते हैं टीम इंडिया के लिए टेस्ट प्रारूप में जगह।
*हर जगह इस खिलाड़ी के नाम की चर्चा हो चुकी है काफी तेज।
खास पोस्ट के जरिए सरफराज खान ने मनाया था धमाकेदार बल्लेबाजी का जश्न
सूर्यकुमार यादव ने भी इस खिलाड़ी के लिए एक खास पोस्ट किया था शेयर
टीम इंडिया में डेब्यू करने को लेकर क्या है सोच?
वहीं सरफराज ने हाल ही में एक बयान शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय टीम के लिए खेलना मेरा भी सपना है और जब मेरी किस्मत में होगा, मैं टीम इंडिया के लिए खेल लूंगा।