इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले भारतीय टीम को लगा एक और तगड़ा झटका, इस अनुभवी खिलाड़ी को अभ्यास सत्र में लगी चोट
भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी करते समय दाहिने हाथ पर गेंद लग गई जिसके बाद उन्हें काफी दर्द में देखा गया।
अद्यतन - Jan 23, 2024 4:13 pm

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है जिसका पहला मैच 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले दोनों टीमें वेन्यू में पहुंच गई है और जमकर अभ्यास कर रही है।
हालांकि पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को एक और तगड़ा झटका लग गया। भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी करते समय दाहिने हाथ पर गेंद लग गई जिसके बाद उन्हें काफी दर्द में देखा गया। इस चोट के बावजूद श्रेयस अय्यर ने अभ्यास जारी रखा लेकिन उन्हें काफी दर्द में देखा गया।
श्रेयस अय्यर की इस चोट के बाद टीम मैनेजमेंट भी काफी परेशानी में है। दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में इस बात की घोषणा की कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले और दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली व्यक्तिगत कारण की वजह से हिस्सा नहीं ले पाएंगे। अब अगर श्रेयस अय्यर भी चोटिल होने की वजह से पहले टेस्ट में नहीं खेलते हैं तो भारतीय टीम को काफी बड़ा झटका लग जाएगा क्योंकि उनका मध्य क्रम पूरी तरह से कमजोर हो जाएगा।
Shreyas Iyer gets hit on the right forearm during the nets in Hyderabad, walks off after trying to bat on. #INDvsENG pic.twitter.com/LM83qR4283
— Ganesh C (@ganeshcee) January 23, 2024
Good signs for India, he’s back batting again after a brief break and treatment with an ice-pack. #INDvENG pic.twitter.com/T9epFDAmbB
— Ganesh C (@ganeshcee) January 23, 2024
राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम के विकेटकीपर को लेकर किया बड़ा खुलासा
भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने इस बात की पुष्टि की है कि केएल राहुल इस टेस्ट सीरीज में स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए नजर आएंगे। इसका मतलब यह है कि इस टेस्ट सीरीज में केएस भरत या ध्रुव जुरेल भारतीय टीम की ओर से विकेटकीपिंग कर सकते हैं।
इंग्लैंड टीम की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन भी पिछले काफी समय से टेस्ट क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। हालांकि भारत को उन्हीं के घर में हराना इतना आसान नहीं होने वाला है और यह बात इंग्लैंड को भी काफी अच्छी तरह से पता है।