IND vs ENG: 'अगर बाॅल घूमी तो बैजबाॅल काम नहीं करेगा' पूर्व क्रिकेटर के इस बयान से टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही इंग्लैंड की बढ़ी परेशानी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: ‘अगर बाॅल घूमी तो बैजबाॅल काम नहीं करेगा’ पूर्व क्रिकेटर के इस बयान से टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही इंग्लैंड की बढ़ी परेशानी

25 जनवरी से शुरू हो रही है भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज

क्रिकेट जगत को भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। गौरतलब है कि इस सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी, गुरूवार से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

हालांकि, भारत के लिए टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करना इतना आसान नहीं होने वाला है। इसके पीछे आपको बड़ा कारण बताएं, तो जब से ब्रेंडन मैकलुम इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच बने हैं, तब से इंग्लिश टीम इस फाॅर्मेट में आक्रामक क्रिकेट खेलती हुई नजर आ रही है, जिसे दुनिया बैजबाॅल के नाम से जानती है।

तो वहीं भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2012 में टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद से, किसी भी घरेलू टेस्ट सीरीज को नहीं गंवाया है। साथ ही जब 2021 में इंग्लैंड भारत आई थी, तो इस सीरीज में भी भारतीय टीम इंग्लैंड पर हावी रही थी।

दूसरी ओर, अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) का बड़ा बयान सामने आया है। पटेल का कहना है कि अगर पिच पर बाॅल घूमी तो बैजबाॅल काम नहीं करेगा।

मुझे लगता है कि भारत का लक्ष्य 5-0 से जीतना होगा- पार्थिव पटेल

बता दें कि भारत बनाम इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले जियो सिनेमा के लिए मैच प्रीव्यू करते हुए पार्थिव पटेल ने कहा- मुझे लगता है कि भारत का लक्ष्य 5-0 से जीत हासिल करने का होगा। लेकिन उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टाॅप में पहुंचने के लिए 4-0 से जीतने की जरूरत है।

अगर पिछली कुछ सीरीज के बात करें तो भारत ने विदेश में काफी टेस्ट मैच जीते हैं। मुझे नहीं लगता है कि भारत को अपनी एप्रोच बदलने की जरूरत है। देखने लायक होगा कि भारत में बैजबाॅल काम करेगा या नहीं। अगर गेंद घूमी तो मुझे नहीं लगता है कि यह भारत में काम करेगा। क्योंकि भारतीय टीम के पास अश्विन, जडेजा और अक्षर जैसे क्वालिटी स्पिनर मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट में जबर प्रदर्शन करने के लिए इस खिलाड़ी से प्रेरणा ले रहे हैं Zak Crawley

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?