आईसीसी ने जारी किया आगामी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल; डालिए पूरे कार्यक्रम पर एक नजर
आगामी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों की टिकट की कीमतें 60 रैंड (लगभग 3.36 अमेरिकी डॉलर) से शुरू हो रही है।
अद्यतन - अक्टूबर 4, 2022 12:05 अपराह्न

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 3 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आगामी आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा की। आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और आयरलैंड महिला टी-20 वर्ल्ड कप के आठवें संस्करण में भाग लेने वाली 10 टीमें हैं।
आईसीसी के अनुसार, आगामी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में कुल 23 मैच केप टाउन, पार्ल और गकेबेरा में खेले जाएंगे, और प्रत्येक टीम एक बार अपने समूह में अन्य सभी टीमों के खिलाफ खेलेगी, और प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ग्रुप 1 में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ है, जबकि भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और आयरलैंड ग्रुप 2 में हैं।
महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 10 फरवरी को होगा
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 का आगाज न्यूलैंड्स में मेजबान दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच 10 फरवरी को भिड़ंत के साथ होगा, जबकि फाइनल 26 फरवरी को खेला जाना है, और फाइनल राउंड के सभी मैचों के लिए एक-एक रिजर्व डे उपलब्ध है। वहीं, भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 12 फरवरी को करेगा।
इस बीच, आगामी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों की टिकट की कीमतें 60 रैंड (लगभग 3.36 अमेरिकी डॉलर) से शुरू हो रही है, इसलिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कार्यकारी फोलेत्सी मोसेकी ने उम्मीद जताई कि प्रशंसक भारी संख्या में टूर्नामेंट देखने स्टेडियम पहुंचेंगे।
वहीं भारत की पूर्व कप्तान और आईसीसी की एम्बेसडर मिताली राज ने कहा: “हम महिला टी-20 वर्ल्ड कप के कार्यक्रम की घोषणा इस ओर एक कदम और करीब आ गए हैं, और मुझे यकीन है कि दक्षिण अफ्रीका में प्रशंसक बड़ी संख्या में खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए स्टेडियम में आएंगे।”
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल इस प्रकार है:
10 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका; केप टाउन
11 फरवरी: वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड; पार्ल
11 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड; पार्ल
12 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान; केप टाउन
12 फरवरी: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका; केप टाउन
13 फरवरी: आयरलैंड बनाम इंग्लैंड; पार्ल
13 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड; पार्ल
14 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश; गक्बेरहा
15 फरवरी: वेस्टइंडीज बनाम भारत; केप टाउन
15 फरवरी: पाकिस्तान बनाम आयरलैंड; केप टाउन
16 फरवरी: श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया; गक्बेरहा
17 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश; केप टाउन
17 फरवरी: वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड; केप टाउन
18 फरवरी: इंग्लैंड बनाम भारत; गक्बेरहा
18 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया; गक्बेरहा
19 फरवरी: पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज; पार्ल
19 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका; पार्ल
20 फरवरी: आयरलैंड बनाम भारत; गक्बेरहा
21 फरवरी: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान; केप टाउन
21 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश; केप टाउन
23 फरवरी: सेमी-फाइनल 1; केप टाउन
24 फरवरी: रिजर्व डे; केप टाउन
24 फरवरी: सेमी-फाइनल 2; केप टाउन
25 फरवरी: रिजर्व डे; केप टाउन
26 फरवरी: फाइनल; केप टाउन
27 फरवरी: रिजर्व डे; केप टाउन