जसप्रीत बुमराह की जगह पर आखिर टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए कौन होगा टीम में शामिल इस पर कप्तान रोहित शर्मा दिए यह संकेत
जसप्रीत बुमराह के बाहर होने से भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले एक बड़ा झटका लगा है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Oct 5, 2022 11:45 am

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज को अपने नाम करने के साथ भारतीय टीम अब रोहित शर्मा की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएगी। हालांकि अभी टीम इंडिया को अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी बाकी है, लेकिन उसमें शिखर धवन टीम की कप्तानी जिम्मा संभालते हुए नजर आयेंगे जिसमें कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, ताकि वह खुद को साबित कर सके। जबकि दूसरी तरफ सीनियर टीम ऑस्ट्रेलिया के हालात में खुद को ढालने की कोशिश करेगी।
हालांकि भारतीय टीम इस समय सिर्फ 14 खिलाड़ियों के साथ टी-20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना होगी जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है। जिसको लेकर टीम इंडिया 15 अक्टूबर तक इंतजार कर सकती है, ताकि ऑस्ट्रेलिया के हालात के अनुसार मौजूदा विकल्पों में से किसी एक को मुख्य टीम के लिए चुना जा सके।
बता दें कि जसप्रीत बुमराह जो एशिया कप 2022 में भी अनफिट होने की वजह से टीम का हिस्सा नहीं थे, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में वापसी की थी, लेकिन उसमें भी 2 मैच खेलने के बाद ही उनको स्ट्रेस फ्रैक्चर की शिकायत के चलते बाहर होना पड़ा। जिसके बाद 3 अक्टूबर को BCCI की तरफ से बुमराह के बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई।
दीपक, सिराज और शमी में से किसी एक को किया जा सकता शामिल
जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद मौजूदा विकल्पों में देखा जाए तो उसमें मोहम्मद शमी का नाम फिलहाल सबसे आगे चल रहा है, लेकिन कोरोना संक्रमित होने के बाद से वह अभी तक पूरी तरह से अपनी फिटनेस को साबित नहीं कर सके हैं। जिसके चलते BCCI अभी थोड़ा इंतजार करना चाहता है ताकि शमी को लेकर कोई फैसला लिया जा सके।
वहीं इसी को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के बाद अपने दिए बयान में कहा कि, जैसा कि बुमराह अब वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं तो हमें ऐसे गेंदबाज को शामिल करना होगा जिसे ऑस्ट्रेलियाई हालात में खेलने का अनुभव हासिल हो। अभी मैं यह नहीं कह सकता कि आखिर वह कौन सा गेंदबाज होगा जिसको लेकर हम ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद ही कुछ फैसला ले सकेंगे।