लगातार आलोचना का शिकार हो रहे हेटमायर के लिए उनकी गर्लफ्रेंड ने लिखा स्पेशल पोस्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

लगातार आलोचना का शिकार हो रहे हेटमायर के लिए उनकी गर्लफ्रेंड ने लिखा स्पेशल पोस्ट

वेस्टइंडीज क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड ने उनका समर्थन करते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट साझा किया है।

Shimron Hetmyer (Image Source: Getty Images)
Shimron Hetmyer (Image Source: Getty Images)

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को टी-20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर कर दिया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कुछ ही दिन पहले वेस्टइंडीज टीम को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन हेटमायर उस फ्लाइट को बोर्ड नहीं कर पाए थे। वो अब इस बड़े टूर्नामेंट में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। तमाम वेस्टइंडीज प्रशंसक इस बात से काफी नाराज भी हैं।

इस फ्लाइट के छूटने के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन तमाम फैंस और विशेषज्ञ उनकी इस बड़ी गलती के पीछे की मुख्य वजह पूछ रहे हैं। यही नहीं तमाम आलोचकों ने वेस्टइंडीज के इस क्रिकेटर की आलोचना की है जिसको लेकर हेटमायर काफी दुखी हैं।

हालांकि इस बीच हेटमायर को उनकी गर्लफ्रेंड सपोर्ट मिल है। उन्होंने करेबियाई बल्लेबाज का समर्थन करते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि सच जल्द ही सबके सामने आएगा और हेटमायर को भी अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा।

ये रही स्टोरी:

शिमरोन हेटमायर ने अपनी गर्लफ्रेंड की स्टोरी को इंस्टाग्राम में साझा किया जिन्होंने लिखा था कि, ‘हर कहानी के दो पहलू होते हैं और दोनों कभी ना कभी सामने आते हैं #whatsinthedarkmustcometolight @shetmyer आपका हमेशा समर्थन करती रहूंगी चाहे कुछ हो जाए। वेस्टइंडीज क्रिकेटर ने इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘प्यार हमेशा रहेगा।’

बता दें, हेटमायर की जगह बल्लेबाज शामराह ब्रूक्स को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे लेकिन वो सीधे मेलबर्न पहुंचेंगे। वेस्टइंडीज को सुपर-12 से पहले क्वालिफाइंग राउंड में खेलना है। बता दें कि इससे पहले भी हेटमायर की फ्लाइट को रिशेड्यूल किया गया था। उन्हें एक अक्तूबर को टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होना था लेकिन उन्होंने फिर अपनी इस फ्लाइट को छोड़ दिया।

चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम में अनकैप्ड ऑलराउंडर यनिक कैरिया और रेमन रीफर को जगह दी। टीम की कमान विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन संभालेंगे। वहीं, रोवमन पॉवेल उपकप्तान होंगे।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए यह रही वेस्टइंडीज टीम:

निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पॉवेल (उपकप्तान), यानिक कारिया, जॉनसन चार्ल्स, शेल्डन कॉट्रेल, शामराह ब्रूक्स, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, काइल मेयर्स, ओबेड मैकॉय, रेमन रीफर, ओडियन स्मिथ।

close whatsapp