आकाश चोपड़ा की नजरों में विराट कोहली और रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लायक नहीं हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

आकाश चोपड़ा की नजरों में विराट कोहली और रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लायक नहीं हैं!

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पांड्या को बनाया अपनी टीम का कप्तान।

Virat Kohli, Rohit Sharma & Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli, Rohit Sharma & Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)

भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2022 में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी टी-20 विश्व कप के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय टीम का चयन किया है। उन्होंने इस टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे कुछ बड़े नामों को शमिल नहीं किया है, जिसे देखकर फैंस और कई एक्सपर्ट काफी हैरान हुए हैं।

इस साल के अंत में मेगा इवेंट के शुरू होने में अभी कुछ समय बाकी है। हालांकि, पूर्व बल्लेबाज ने अपनी टीम चुनी और कोहली, रोहित और यहां तक ​​कि ऋषभ पंत जैसे नामों को बाहर कर दिया। हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में कोहली 16 मैचों में केवल 341 रन ही बना पाए थे, जबकि रोहित ने आईपीएल 2022 में 14 मैचों में 268 रन बनाए। चोपड़ा ने आगामी टूर्नामेंट के लिए केएल राहुल और ईशान किशन को सलामी बल्लेबाज के रूप में रखा है, जबकि राहुल त्रिपाठी को नंबर 3 पर मौका दिया गया।

अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा कि, “पहला नाम जो मैं अपनी टीम में रखूंगा वह केएल राहुल है। वह 15-17 ओवर तक बल्लेबाजी कर सकता है। वह टी-20 में खूब रन बनाते हैं। इस साल भी उन्होंने 600 से ज्यादा रन बनाए। मैंने इशान किशन को उनके साथ रखा है। अगर आप उनके आंकड़े देखें, तो पाएंगे कि इशान किशन के लिए यह उतना भी खराब सीजन नहीं रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “नंबर तीन बर मैं राहुल त्रिपाठी को रखूंगा। इस नंबर पर वह बहुत अच्छा खेलते हैं। नंबर चार पर मैंने सूर्यकुमार यादव को रखा है। उन्होंने आईपीएल 2022 में सभी मैच नहीं खेले लेकिन जितने भी मैच खेले वे अलग स्तर पर जाकर रन बनाए।’

आकाश चोपड़ा ने रवींद्र जडेजा को भी नहीं किया टी-20 वर्ल्ड कप में शामिल

चोपड़ा ने कहा, “इसके बाद मेरे लिए टूर्नमेंट का सर्वश्रेषठ खिलाड़ी का नंबर आता है। हार्दिक पंड्या को मैंने टीम का कप्तान चुना है। वह मिडल-ऑर्डर में खेल सकते हैं और साथ ही फिनिशर की भूमिका भी निभा सकते हैं। इसके बाद मैंने दिनेश कार्तिक को भी जगह दी है। वह मेरे विकेटकीपर भी हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 180-190 के बीच रही है और उन्होंने कई मैच भी खत्म किए हैं।

नंबर सात पर मैंने क्रुणाल पांड्या को रखा है और इसकी एक बहुत बड़ी वजह है। वह एक इकॉनमिकल गेंदबाज हैं और उन्होंने अहम मौकों पर अच्छे रन बनाए हैं। वह बल्लेबाजी क्रम में कहीं भी खेल सकते हैं।आपको मिडल-ऑर्डर में बाएं हाथ के एक बल्लेबाज की जरूरत होती है। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, आवेश खान और अर्शदीप सिंह को अपने चार मुख्य गेंदबाजों में रखा है।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए आकाश चोपड़ा की टीम

केएल राहुल, इशान किशन, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, दीपक हूडा, कुलदीप यादव, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह

close whatsapp