तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लोगों को कहा- प्यार मत करो, दिल टूट जाता है
मोहम्मद शमी को नई-नई रील्स पोस्ट करने का चढ़ा है खुमार।
अद्यतन - Oct 7, 2022 12:43 pm

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सोशल मीडिया में अब काफी ज्यादा ही दिलचस्पी हो गई है, खासकर की इंस्टाग्राम दुनिया इस खिलाड़ी को काफी ज्यादा ही पसंद आती है। जिसका नजारा आए दिन रील्स के जरिए देखने को मिल जाता है, इसी कड़ी में एक बार फिर से कुछ ऐसा ही हुआ है और इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
किसी भी सीरीज का हिस्सा नहीं हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी
कुछ समय पहले ही तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कोरोना को मात दी है, जिसके चलते हुए वो ना तो ऑस्ट्रेलिया सीरीज का हिस्सा थे और ना ही साउथ अफ्रीका का सीरीज का। साथ ही खबरें ये भी आ रही है कि शमी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे।
लोगों को प्यार ना करने की सलाह दे रहे हैं मोहम्मद शमी
* तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को नई-नई रील्स पोस्ट करने का चढ़ा है खुमार।
*इस बार शमी ने पुराने सुपरहिट गाने पर मजेदार रील की है इंस्टा पर शेयर।
*ओ राजू प्यान ना करियो वाले गाने पर पूरी तरह एक्शन करे हैं शमी।
*साथ ही फैन्स ने भी किया हैं रील पर काफी ज्यादा ही फनी कमेंट भी।
प्यार ना करने की सलाह देते फैन्स को तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी
कुछ दिनों पहले एक फनी रील को भी किया था शेयर
फैन्स में था इस खिलाड़ी को लेकर काफी ज्यादा गुस्सा
जी हां, पहले एशिया कप के लिए शमी को नहीं चुना गया था, उसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए शमी को स्टैंडबाई की सूची में रख दिया था। जिसके कारण इस तेज गेंदबाज के फैन काफी ज्यादा नाराज हुए थे।