रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व भारतीय खिलाड़ी रोजर बिन्नी बन सकते हैं BCCI के अगले अध्यक्ष - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व भारतीय खिलाड़ी रोजर बिन्नी बन सकते हैं BCCI के अगले अध्यक्ष

रोजर बिन्नी इस समय कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

sourav ganguly and roger binny (pic source-twitter)
sourav ganguly and roger binny (pic source-twitter)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को बहुत जल्द अपना नया अध्यक्ष मिल सकता है। बता दें, इस समय बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली हैं। उन्हें 2019 में बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था और वो अब अपने पद से हटने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो उनकी जगह दिग्गज तेज गेंदबाज रोजर बिन्नी लेंगे। रोजर बिन्नी इस समय कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

BCCI के अध्यक्ष पद का चुनाव 18 अक्टूबर को होगा। चुनाव मुंबई में होगा, इससे पहले 11 और 12 अक्टूबर को दावेदार अपना-अपना नामांकन करेंगे, इसके बाद 13 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 14 तारीख तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और इसके बाद अगर दो से ज्यादा दावेदार रहे तो 18 अक्टूबर को मतदान होने की बात सामने आ रही है।

स्पोर्ट्स स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इससे पहले KSCA के संतोष मैनन BCCI की AGM में KSCA का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं रोजर बिन्नी इस बार कर्नाटक यूनिट का प्रतिनिधित्व करेंगे जबकि सौरव गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ (BCA) का प्रतिनिधित्व करेंगे।’

रिपोर्ट के मुताबिक एक BCCI सूत्रों ने कहा कि, ‘अभी किसी भी चीज को लेकर कोई भी अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी। नॉमिनेशन अगले हफ्ते तक भरे जाएंगे और उसके बाद ही सब चीज़ें साफ होंगी।’

तमाम लोग अपने-अपने संघ का प्रतिनिधित्व करेंगे

बता दें, सचिव जय शाह और कोषाध्यक्ष अरुण धूमल सहित BCCI के मौजूदा पदाधिकारी भी चुनाव लड़ेंगे। जय शाह गुजरात क्रिकेट संघ (GCA) का प्रतिनिधित्व करेंगे जबकि धूमल हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (HPCA) का प्रतिनिधित्व करेंगे।

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (UPCA) का प्रतिनिधित्व करेंगे। पूर्व कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी हरियाणा क्रिकेट संघ (HCA) का हिस्सा होंगे जबकि आशीष शेलार MCA यानी मुंबई क्रिकेट संघ का हिस्सा होंगे।

इन सब उम्मीदवारों के अलावा ICC के पूर्व चेयरमैन शशांक मनोहर के बेटे अद्वैत विदर्भा क्रिकेट संघ (VCA) के प्रतिनिधि होंगे। अब जैसे-जैसे चुनाव की तारीख पास आ रही है तमाम लोगों के मन में इसी को लेकर सवाल उठ रहा है कि इस बार BCCI के नए अध्यक्ष कौन होंगे?

close whatsapp