जब सुरक्षा घेरा तोड़ लोकल फैन्स के बीच जा पहुंचे बल्लेबाज इशान किशन... - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब सुरक्षा घेरा तोड़ लोकल फैन्स के बीच जा पहुंचे बल्लेबाज इशान किशन…

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने जीता दूसरा वनडे मैच।

Ishan Kishan (Photo Source: Twitter)
Ishan Kishan (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया ने कल साउथ अफ्रीका को दूसरे वनडे मैच में हरा दिया, इस दौरान टीम इंडिया के बल्लेबाज इशान किशन और श्रेयस अय्यर ने काफी अहम पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। वहीं मैच खत्म होने के बाद भी इशान ने एक दिल जीतने वाला काम कर दिया, जिसका वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

अपने घरेलू मैदान पर छा गए बल्लेबाज इशान किशन

जी हां, कल इशान किशन अपने घरेलू मैदान यानी की रांची में खेल रहे थे, जहां इस दौरान उनका बल्ला जमकर चला और उन्होंने विरोधी गेंदबाजी के होश उड़ा दिए। भले ही किशन शतक नहीं बना पाए, लेकिन उनकी पारी को काफी पसंद किया गया है।

फैन्स के लिए तो कुछ भी कर सकते हैं बल्लेबाज इशान किशन

*साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने जीता दूसरा वनडे मैच।
*रांची के मैदान इशान किशन का बल्ला जमकर चला।
*मैच के बाद रांची के लोकल फैन्स से मिलने पहुंच गए बल्लेबाज इशान।
*इस दौरान सभी फैन्स ने इशान के साथ ली सेल्फी और की काफी बातें।

जब अपने लोकल फैन्स के बीच पहुंचे बल्लेबाज इशान किशन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

मैच के बाद किशन ने की श्रेयस अय्यर से बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

दोनों बल्लेबाजों ने गदर मचा दिया रांची में

टीम इंडिया का अफ्रीका के खिलाफ ये मैच जीतना काफी जरूरी था, जिसे देखते हुए पहले इशान किशन ने 93 रन की पारी खेली और फिर बाद में श्रेयस अय्यर ने धमाकेदार तरीके से बल्लेबाजी करते शतक लगाया और टीम इंडिया को दूसरे वनडे मैच में जीत का ताज पहना दिया।

close whatsapp