विराट कोहली की First Copy में जागा जोश, Babar Azam फिर से कप्तान बनकर उड़ाएंगे होश
Babar Azam ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें की पोस्ट।
अद्यतन - मार्च 30, 2024 5:10 अपराह्न

इन दिनों Babar Azam काफी ज्यादा खबरों में बने हुए हैं, जिसका कारण है उनको फिर से कप्तानी मिलने की खबरें। इस बीच खुद बाबर भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं, जहां इस बार पूर्व कप्तान ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टा पर पोस्ट की है और अब वो तस्वीरें फैन्स के बीच काफी वायरल हो रही है।
अब पाक क्रिकेट को लेकर आई नई रिपोर्ट
दूसरी ओर पहले बाबर आजम को लेकर रिपोर्ट्स आई थी, जिसके मुताबिक Babar Azam को फिर से पाक टीम का सभी प्रारूपों का कप्तान बनाया जा सकता है। इस बीच शाहीन को लेकर रिपोर्ट्स आ रही है, जिसके तहत शाहीन जल्द ही टी20 टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं और उनकी जगह बाबर का फिर से कप्तान बनना पक्का है। जिसके बाद बाबर के फैन्स की खुशी एक अलग लेवल पर नजर आ रही है और बस सब बाबर के कप्तान बनने का इंतजार कर रहे हैं।
Babar Azam ने क्या पोज दिया है GYM के लिए
*Babar Azam ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें की पोस्ट।
*जहां इन तस्वीरों में GYM में वर्क आउट करते नजर आ रहे हैं बाबर।
*फिर से मिल सकती है पाक टीम की कप्तानी, उत्साह से लबरेज हैं बाबर।
*साथ ही बाबर आए दिन सोशल मीडिया पर करते रहते हैं विराट की कॉपी।
एक नजर Babar Azam के इस पोस्ट पर
सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं बाबर अब
क्यों गई थी बाबर आजम की कप्तानी?
साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप खेला गया था, जिसका आयोजन भारत में हुआ था और इसे ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। इस दौरान पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन टूर्नामेंट में सुपर फ्लॉप रहा था और बाबर की कप्तानी की काफी ज्यादा ही आलोचना हो रही थी। जिसके बाद बाबर ने तीनों प्रारूपों में की कप्तानी को अलविदा कह दिया, लेकिन उसके बाद टीम नए कप्तान के अंडर कुछ खास नहीं कर पाई। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए बाबर को फिर से कप्तान बनाया जा सकता है