वार्म अप मैच में SKY ने जड़ा अनोखा छक्का, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सूर्यकुमार यादव ने इस वॉर्म अप मैच में 35 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए।
अद्यतन - Oct 10, 2022 5:27 pm

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले वॉर्म अप मुकाबले में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतक जड़ा, जिसकी वजह से भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 13 रन से अपने नाम किया।
बता दें, सूर्यकुमार यादव ने इस वॉर्म अप मैच में 35 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। उनकी इस शानदार पारी की वजह से भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए। यादव ने कुल 3 छक्के जड़े और इसी में से उनके एक शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस शॉट की सोशल मीडिया पर फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं।
ये रही वीडियो:
https://twitter.com/Sakun_SD/status/1579363261518315522?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1579363261518315522%7Ctwgr%5E005791948b19536800d27ca77a6e423e266cba29%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcricket%2Fwatch-suryakumar-hits-massive-six-en-route-to-his-fantastic-half-century-in-india-s-t20-wc-match-vs-western-australia-101665395086726.html
क्या रहा मैच का का हाल?
बता दें, कप्तान रोहित शर्मा और तीसरे नंबर पर उतरे बल्लेबाज दीपक हुड्डा पावरप्ले के अंदर ही आउट हो गए थे। वहीं इस मैच में ओपनिंग कर रहे ऋषभ पंत पावरप्ले के तुरंत बाद अपना विकेट गंवा बैठे। भारत का स्कोर 7 ओवर के बाद 45 रन पर 3 विकेट था। इसके बाद हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और दोनों के बीच में चौथे विकेट के लिए 49 रन की अहम साझेदारी हुई।
वहीं भारतीय गेंदबाजी की बात की जाए तो भुवनेश्वर कुमार ने 2 और अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट हासिल किए। दोनों की इस शानदार गेंदबाजी के बदौलत टीम ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (WA) को 145 रन पर ही रोक दिया। बता दें, WA ने 20 ओवर 8 विकेट खोकर 145 रन बनाए। हर्षल पटेल ने 1 और युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट झटके।
भारतीय टीम अपने 14 सदस्यीय खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है और उन्हें अभी भी चोटिल जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान होना बाकी है। उम्मीद लगाई जा रही है कि उनकी जगह या तो मोहम्मद शमी या मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया जाएगा। बता दें, IPL 2022 के बाद से मोहम्मद शमी ने ज्यादा मुकाबले नहीं खेले हैं वहीं सिराज में पिछले कुछ मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
भारतीय टीम अपने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर से पाकिस्तान के खिलाफ मैच के साथ करेगा जो मेलबर्न में खेला जाएगा। टीम यही उम्मीद कर रही होगी कि वो पहले मैच को बड़े अंतर से जीते और ग्रुप स्टेज में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाए।