हुमा कुरैशी-सोनाक्षी सिन्हा के साथ बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं शिखर धवन
शिखर धवन का जल्द होने वाला है बॉलीवुड में भी डेब्यू।
अद्यतन - अक्टूबर 11, 2022 3:59 अपराह्न

काफी समय से खबरे आ रही थी कि, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं अब ये खबर पूरी तरह पक्की भी हो गई, जहां एक फिल्म से जुड़ी धवन की तस्वीर सामने आई है और वो तस्वीर काफी ज्यादा ही वायरल हो रही है। साथ ही गब्बर का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
रील्स के जरिए मिला शिखर धवन को बॉलीवुड में मौका?
गब्बर यानी की शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, जहां उनकी रील्स काफी वायरल होती है और इन रील्स में उनकी एक्टिंग देखने लायक होती है। ये ही वजह है कि गब्बर को उनकी रील्स ने बॉलीवुड में एंट्री करवा दी है।
बॉलीवुड में अब ‘शिखर’ पर जाने की तैयारी कर ली है धवन ने
*शिखर धवन का जल्द होने वाला है बॉलीवुड में भी डेब्यू।
*हुमा कुरैशी-सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म Double XL में आएंगे नजर गब्बर।
*सितारों से लबरेज इस फिल्म में धवन का होगा स्पेशल अपीरियंस।
* Double XL फिल्म का टीजर हुआ आउट, 4 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म।
हुमा कुरैशी के साथ शिखर धवन की एक तस्वीर आई सामने
टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के साथ की थी धवन ने डिनर पार्टी
अभी कर रहे हैं टीम इंडिया की कप्तानी
जी हां, गब्बर अभी टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं, जहां वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में कप्ताना है और इससे पहले भी वो काफी बार टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर मैदान पर उतर चुके हैं।