हार्दिक पांड्या के 29वें जन्मदिन पर ट्विटर पर उमड़ा साथी क्रिकेटरों का प्यार - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक पांड्या के 29वें जन्मदिन पर ट्विटर पर उमड़ा साथी क्रिकेटरों का प्यार

हार्दिक पांड्या अब भारत के लिए आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में एक्शन में नजर आएंगे।

Hardik Pandya (Image Source: BCCI Twitter)
Hardik Pandya (Image Source: BCCI Twitter)

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आज (11 अक्टूबर) को अपना 29 वां जन्मदिन मना रहे हैं, और उन्हें सोशल मीडिया पर उनके साथी क्रिकेटरों द्वारा ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही है। आपको बता दें, पांड्या इस समय आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में है।

एक तरफ जहां टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की तैयारियों में व्यस्त है, टीम ने स्टार ऑलराउंडर के लिए पर्थ में सुबह-सुबह केक कटिंग सेशन का आयोजन रखा, और इस तरह उन्होने अपने जन्मदिन का जश्न मनाया। आपको बता दें, आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में है।

हार्दिक पांड्या टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में एक्शन में नजर आएंगे

इस बीच, हार्दिक पांड्या अब भारत के लिए आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में एक्शन में नजर आएंगे, और पूरे भारत की उम्मीदें उनके कंधों पर टिकी होंगी, क्योंकि अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, और इस समय टीम के पास पांड्या से बेहतर कोई भी ऑलराउंडर उपलब्ध नहीं है।

पांड्या ने लंबे ब्रेक के बाद आईपीएल 2022 में वापसी की थी और नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स को पहले ही सीजन में खिताबी जीत दिलाई थी। उन्होंने आईपीएल 2022 में अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत भारतीय टीम में धमाकेदार वापसी की, और एक बार फिर टीम के महत्वपूर्व सदस्य के रूप में अपनी जगह बना ली है। हालांकि, उन्होंने अभी टेस्ट क्रिकेट में वापसी नहीं की है।

चलिए हार्दिक पांड्या के जन्मदिन पर वापस आते हैं, तो बहुत सारे क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर स्टार ऑलराउंडर को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। बीसीसीआई ने भी उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं, और अच्छे वर्ष की कामना की।

यहां देखिए कैसे क्रिकेटरों ने ट्विटर पर हार्दिक पांड्या को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी –

 

close whatsapp