टी-20 वर्ल्ड कप 2022: रोहित ने पहले ही चुन ली है पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग इलेवन - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: रोहित ने पहले ही चुन ली है पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम अपने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगी।

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)

भारतीय टीम अपने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में करेगी। इस मैच को लेकर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि इस मुकाबले के लिए उन्होंने अपनी प्लेइंग XI तय कर ली है।

रोहित शर्मा का कहना है कि उन्हें अपने खिलाड़ियों को इस बेहतरीन मैच के लिए ज्यादा से ज्यादा समय देना है। बता दें, भारतीय टीम अपने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। अच्छी बात ये है कि टीम के सभी खिलाड़ी इस वक्त अच्छे फॉर्म में है।

मैं आखिरी मिनट के फैसलों पर भरोसा नहीं करता: रोहित शर्मा

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले सभी 16 टीमों के कप्तानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा कि, ‘मैं आखिरी मिनट के फैसलों पर भरोसा नहीं करता। हम यही चाहते हैं कि अपने लड़कों को पहले ही बता दें कि उनका चयन प्लेइंग XI में हो चुका है जिससे वो आने वाले मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। मैंने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग XI बना ली है और उन सभी खिलाड़ियों को बता भी दिया है।

मैं आखिरी मिनट की चीजों पर भरोसा नहीं करता। मैं बस यही चाहता हूं की वो अच्छी तरह से तैयारी करें। हम जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की कितनी अहमियत है लेकिन हर समय उसकी बात करना सही नहीं है। जब हम एशिया कप में मिले थे तब भी हमने एक दूसरे के परिवार वालों के बारे में बातचीत की और यह भी पूछा कि आपके पास कितनी कार है।’

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि, ‘टीमें अब आक्रमक क्रिकेट खेलने को देख रही हैं और हम भी उसी रवैया के साथ खेलना चाहते हैं। पहले के समय में 140 का स्कोर जीतने वाला होता था लेकिन अब टीम का यही लक्ष्य होता है कि 14 से 15 ओवरों तक इस स्कोर तक पहुंच जाना है।’

मोहम्मद शमी को लेकर भारतीय कप्तान ने कहा कि, ‘मोहम्मद शमी को मैंने नहीं देखा है लेकिन जो भी सुना है वह अच्छा सुना है। 16 अक्टूबर को ब्रिसबेन में हमारा अभ्यास सेशन है और वहां मैं शमी की गेंदबाजी देखने के लिए उत्सुक हूं।’

close whatsapp