विराट कोहली हैं टीम इंडिया में फिटनेस में सबसे अव्वल; 23 क्रिकेटरों ने 2021-22 सीजन में एनसीए में करवाया इलाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली हैं टीम इंडिया में फिटनेस में सबसे अव्वल; 23 क्रिकेटरों ने 2021-22 सीजन में एनसीए में करवाया इलाज

विराट कोहली को पिछले एक साल में रिहैब के लिए एनसीए नहीं जाना पड़ा।

Virat Kohli (Image Source: BCCI)
Virat Kohli (Image Source: BCCI)

विराट कोहली का फिटनेस के मामले में शायद ही कोई भारतीय एथलिट मुकाबला कर पाए, वह एक उच्च फिटनेस स्टैंडरड मैंटेन करके रखते हैं और शायद ही कभी जिम जाने से चूकते होंगे। पूर्व कप्तान सबसे फिट भारतीय क्रिकेटर रहे हैं और उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के फिटनेस मानकों में क्रांति लाने का श्रेय दिया जाता है।

इसका एक प्रमाण भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की एक नई रिपोर्ट है, जिसमें खुलासा किया गया है कि विराट कोहली को छोड़कर 23 केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटरों को 2021-22 सीजन में विभिन्न चोटों के चलते रिहैब के लिए बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में समय बिताना पड़ा।

इस बीच, पीटीआई के अनुसार, बीसीसीआई के सीईओ हेमांग अमीन ने यह रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें एनसीए द्वारा पिछले सीजन में सभी आयु वर्ग के क्रिकेटरों के रिहैब का विवरण दिया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, इन 70 खिलाड़ियों में से 23 सीनियर टीम इंडिया से, 25 इंडिया ए से, एक इंडिया अंडर-19 से, 7 सीनियर महिला टीम से और 14 विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी थे।

विराट कोहली अपनी शानदार फिटनेस के चलते चीटिल होने से बच गए

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, उप-कप्तान केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भारत की सीनियर क्रिकेट टीम के उन 23 खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने पिछले साल रिहैब के लिए एनसीए में समय बिताया था। वहीं दूसरी ओर, विराट कोहली को पिछले एक साल में रिहैब के लिए एनसीए नहीं जाना पड़ा, जिसका श्रेय उनकी दमदार फिटनेस को जाता है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, “आपको इसके लिए कोहली की फिटनेस को श्रेय देना होगा कि उन्होंने खुद को इतनी अच्छी तरह से मैनेज किया है कि उन्हें कभी भी हैमस्ट्रिंग या मांसपेशियों से संबंधित कोई चोट नहीं आई है। पूरे साल भर वह जिस तरह से अपनी फिटनेस काम करते हैं, वो उनके चोटिल नहीं होने का मुख्य कारण हैं।”

आपको बता दें, उन 23 केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों में रोहित शर्मा (हैमस्ट्रिंग), केएल राहुल (हर्निया सर्जरी के बाद), चेतेश्वर पुजारा, शिखर धवन, हार्दिक पांड्या, उमेश यादव, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत, ईशांत शर्मा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, मयंक अग्रवाल, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्य रहाणे, आर अश्विन, अक्षर पटेल और रिद्धिमान साहा शामिल हैं।

close whatsapp