16 दिसंबर को किया जा सकता है IPL 2023 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन - क्रिकट्रैकर हिंदी

16 दिसंबर को किया जा सकता है IPL 2023 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन

आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन के लिए सभी फ्रेंचाइजी के पास 95 करोड़ का पर्स होगा।

ipl trophy (source-twitter)
ipl trophy (source-twitter)

IPL 2023 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो IPL 2023 का ऑक्शन 16 दिसंबर 2022 को हो सकता है। तमाम लोग इस शानदार लीग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस लीग के लिए सभी फ्रेंचाइजी का पर्स भी अब बढाकर 95 करोड़ का कर दिया जाएगा, जो मेगा ऑक्शन में 90 करोड़ था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो एक सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है कि मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को बैंगलोर किया जा सकता है।

IPL पुराने प्रारूप में फिर से लौटेगा

बता दें, कोविड के बाद से IPL के मुकाबले सिर्फ कुछ चुनिंदा जगहों पर ही खेले गए। 2020 में आईपीएल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला गया था और मात्र तीन स्टेडियम में इसके सभी मुकाबले खेले गए थे। यह तीन जगह थी: दुबई, शारजाह और अबू धाबी। 2021 संस्करण वापस भारत में खेला गया लेकिन सिर्फ 4 ही वेन्यू पर मुकाबला खेला था।

इस टूर्नामेंट के मैच दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई और चेन्नई में खेले गए। हालांकि तमाम टीमों में खिलाड़ियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसको बीच में रोक दिया गया। बाद में सीजन के सभी बचे हुए मैच यूएई में खेले गए थे।

IPL 2022 पूरे भारत में खेला गया। इस सत्र में दो नई टीमें शामिल हुई। एक थी गुजरात टाइटंस (GT) और दूसरी थी लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG)। गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सत्र में यह कप अपने नाम किया। वहीं उम्मीद है कि, आगामी IPL के सत्र में सभी 10 टीमें अपने घर और विरोधी टीम के घर में मुकाबले खेलेगी।

इसी के साथ महिला IPL के पहले सत्र को लेकर भी तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही है। आशंका लगाई जा रही है कि अगले साल की शुरुआत में महिला IPL का पहला सत्र भी खेला जाएगा।

close whatsapp