Shubman का शतक देख खास दोस्त Ishan Kishan का दिल हुआ गार्डन-गार्डन, कमेंट के जरिए बरसाया प्यार
Shubman Gill ने अपने शतक को लेकर पोस्ट शेयर किया था इंस्टा पर।
अद्यतन - फरवरी 21, 2025 11:35 पूर्वाह्न

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में टीम इंडिया ने जीत की कहानी लिखी, इस दौरान Shubman Gill का बल्ला भी जमकर चला। जहां गिल ने दुबई में दमदार पारी खेलते हुए कमाल का शतक जड़ा, जिसके बाद बल्लेबाज ने इंस्टा पर एक खास पोस्ट शेयर किया और उस पोस्ट पर उनके खास दोस्त का कमेंट भी आया।
कितने गेंदों पर कितने रन बनाए Shubman Gill ने?
बांग्लादेश के खिलाफ पहले गेंदबाजी में शमी ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए, उसके बाद 22 गज पर Shubman Gill ने अपना जलवा दिखाया। जहां अपनी पारी में शुभमन ने कुल 129 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 101 रन बनाए, साथ ही बल्लेबाज ने इस दौरान 2 छक्कों के अलावा 9 चौके भी लगाए। आपको बता दें कि गिल की ये पहली सेंचुरी है ICC इवेंट में।
Shubman Gill का शतक देख उनका खास दोस्त सबसे ज्यादा खुश है
*Shubman Gill ने अपने शतक को लेकर खास पोस्ट शेयर किया था इंस्टाग्राम पर।
*पोस्ट में उनके जश्न की तस्वीरें थी, कड़ी मेहनत-खेल से प्यार को लेकर कैप्शन लिखा था।
*वहीं पोस्ट पर गिल के खास दोस्त यानी की Ishan Kishan ने कमेंट कर जताई खुशी।
*Ishan Kishan ने कमेंट कर लिखा-Top Top, इस कमेंट पर आए 4 हजार से ज्यादा लाइक्स।
Ishan Kishan ने Shubman Gill के इस पोस्ट पर कमेंट किया
कप्तान रोहित के कारण अक्षर पटेल की नहीं हो पाई हैट्रिक
वहीं बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में अक्षर पटेल ने भी कमाल की गेंदबाजी की थी, साथ ही एक समय ऐसा भी आया था जब अक्षर हैट्रिक अपने नाम करने वाले थे। लेकिन इस हैट्रिक गेंद पर रोहित शर्मा ने Slip में कैच छोड़ दिया था, जिसके बाद अक्षर हैट्रिक लेने से चूक गए और फिर रोहित मैदान पर हाथ मारकर अपना गुस्सा निकालते हुए नजर आए थे। साथ ही सोशल मीडिया पर हिटमैन को लेकर गजब के मीम्स भी बने थे, वही मैच के बाद रोहित ने अक्षर के लिए एक फनी बयान भी दिया था।