लो कर लो बात! सूर्यकुमार यादव की वाइफ तो उनके पीछे-पीछे ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई
सूर्यकुमार यादव इस वक्त टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं।
अद्यतन - Oct 16, 2022 4:07 pm

टीम इंडिया के धमाकेदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टी-20 वर्ल्ड कप में अपना जलवा दिखाने के लिए बेताब है, ऑस्ट्रेलिया के मैदानों पर SKY का असली टेस्ट होगा और उसके लिए वो खास तैयारी कर रहे हैं। इस बीच सूर्य की लेडी लक ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई है और उसकी अपडेट उन्होंने सोशल मीडिया पर दी।
सूर्यकुमार यादव के लिए क्या बोले रोहित शर्मा?
दूसरी ओर मेगा टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की है, जहां हिटमैन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में SKY उनके लिए एक्स फैक्टर होंगे और मैच विनर का काम करने वाले हैं टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में।
सूर्यकुमार यादव अपने वाइफ से नहीं रह सकते दूर!
*सूर्यकुमार यादव इस वक्त टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं।
*दूसरी ओर SKY की वाइफ भी हुई ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना।
*SKY की वाइफ ने सोशल मीडिया पर दी यात्रा की बड़ी अपड़ेट।
*जल्द ही पहुंचने वाली है उनकी वाइफ ब्रिस्बेन में।
सूर्यकुमार यादव की वाइफ ने लगाई ये इंस्टा स्टोरी

ऑस्ट्रेलिया में भी सूर्यकुमार यादव का फिटनेस पर है फोकस
बल्लेबाजी अभ्यास के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं, जहां वो ऑस्ट्रेलिया की जिम में जमकर पसीना बना रहे हैं और साथ ही उन्होंने एक नई रील वीडियो भी शेयर की है।