टी-20 वर्ल्ड कप: हमारे पास बड़े नाम नहीं हैं लेकिन हम मजबूत टीम है - निकोलस पूरन - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप: हमारे पास बड़े नाम नहीं हैं लेकिन हम मजबूत टीम है – निकोलस पूरन

निकोलस पूरन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि क्रिकेट मुख्य रूप से एक टीम खेल है।

Nicholas Pooran
Nicholas Pooran (Image Credit: Twitter)

फटाफट क्रिकेट के महाकुंभ टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्तूबर से ऑस्ट्रेलिया में हो चुकी है। सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई है और 16 अक्तूबर से क्वालीफाइर्स खेले जा रहे हैं, जबकि मुख्य टूर्नामेंट की शुरुआत 22 अक्तूबर होगी। वहीं इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज को बड़े नामों की अनुपस्थिती में एक अंडरडाॅग टीम समझा जा रहा है।

लेकिन अब वेस्टइंडीज टीम के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ‘हमारे पास बड़े नाम नहीं हैं लेकिन हम मजबूत टीम हैं।’ बता दें कि इस बार क्रिकेट प्रेमियों को क्रिस गेल, आंद्रे रसेल और ड्वेन ब्रावो जैसे दिग्गज वेस्टइंडीज की तरफ से खेलते हुए नहीं दिखेंगे।

निकोलस पूरन का बड़ा दावा:

10 अक्तूबर को यूएई के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में मिली जीत के बाद वेस्टइंडीज के हौसले जरुर बुलंद हुए, लेकिन एक प्रेस काॅन्फ्रेंस में कप्तान निकोलस पूरन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ‘क्रिकेट मुख्य रूप से एक टीम खेल है, और सफलता हाई-प्रोफाइल खिलाड़ियों की अनुपस्थिति से बहुत प्रभावित नहीं होती है।’

इसके अलावा उन्होनें कहा कि कैरेबियाई टीम में क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी होने के बावजूद वेस्टइंडीज साल 2021 में सुपर 12 से आगे बढ़ने में विफल रही। इस बार टीम के पास बड़े खिलाड़ी नहीं हैं। लेकिन हमारी मजबूत नजर आ रही है। साथ ही उन्होनें कहा कि “अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के बीच संतुलन होना चाहिए। हमने बड़े नामों के साथ दो विश्व कप जीते, लेकिन हम पिछली बार बड़े नामों के साथ क्वालिफाई करने में नाकाम रहे। यह किसी एक खिलाड़ी के बारे में नहीं है, बल्कि टीम के प्रदर्शन के बारे में है।”

साथ ही उन्होनें बताया कि “मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन यह ठीक है। मैंने ज्यादा बल्लेबाजी नहीं की है, मैं वास्तव में अच्छा खेल रहा हूं और एक बल्लेबाज के रूप में अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं गेंद पर भी अच्छी तरह हिट कर रहा हूं। लोग आश्वस्त हैं, हम ऑस्ट्रेलिया में दो सप्ताह से अधिक समय से हैं। इनमें से बहुत से लोग ऑस्ट्रेलिया में नहीं खेले हैं। यह पहली बार होगा, लोगों को भरोसा है, तैयारी अच्छी है।

बता दें कि 17 अक्टूबर को हुए तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज का सामना स्कॉटलैंड से ग्रुप बी के तीसरे मुकाबले में हुआ जिसमें स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को 42 रनों से हरा दिया। मैच का हाल बताएं तो वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए, जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की पूरी टीम 118 रनों पर ऑल आउट हो गई। वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा 38 रन जेसन होल्डर ने बनाए, स्कॉटलैंड ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

close whatsapp