वीडियो: हवा में उड़कर कोहली ने पकड़ा एक हाथ से कैच और ऑस्ट्रेलिया से छीन लिया मैच
मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की शानदार गेंदबाजी।
अद्यतन - Oct 17, 2022 3:29 pm

17 अक्टूबर को गाबा, ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच वार्म अप मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से मात देकर ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की जबरदस्त शुरुआत की है। बता दें, इस वॉर्म अप में भले ही बल्लेबाजी में विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हो लेकिन उन्होंने अपनी शानदार फील्डिंग ने सभी लोगों का दिल जीत लिया।
उन्होंने पहले 19वें ओवर में अपने शानदार थ्रो के जरिए टिम डेविड को रनआउट किया। यही नहीं आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी की एक गेंद पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस का शानदार कैच पकड़ा। बता दें, ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन की जरूरत थी। रोहित शर्मा ने यह ओवर मोहम्मद शमी को दिया। बता दें शमी ने इस मुकाबले में सिर्फ एक ओवर फेंका था।
पैट कमिंस ने शुरुआती 2 गेंदों में 2 रन भागकर कुल 4 रन बना लिए जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को आखिरी 4 गेंदों में 7 रन की दरकार थी। तीसरी गेंद पर पैट कमिंस ने बड़ा शॉट खेलना चाहा। ये गेंद सीधा छक्के के लिए जा रही थी लेकिन कोहली ने हवा में उछलकर एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ा। खुद पैट कमिंस को भी यकीन नहीं हुआ कि कोहली ने इस मुश्किल कैच को इतने बेहतरीन तरीके से लपका। उनके इस कैच का वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यहां देखिए विराट कोहली का वो कैच
https://twitter.com/Vaishnaviiyer14/status/1581909657152782337?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1581909657152782337%7Ctwgr%5Ee6dc4b3d2770e02cfc43915b67276190e927de0e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Ft20-world-cup-2022-virat-kohli-plucks-a-one-handed-blinder-at-long-on-to-dismiss-pat-cummins%2F
छह गेंदों में शमी ने पलट दिया मैच का रूख
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 186 रन बनाए। केएल राहुल ने 33 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाए वहीं सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम 20 ओवर में 180 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान एरोन फिंच ने 54 गेंदों में 7 चौके और तीन छक्कों की मदद से 76 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।
उनके अलावा मिचेल मार्श ने 18 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। मोहम्मद शमी ने इस मैच में मात्र 1 ओवर फेंका जिसमें उन्होंने 4 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने मुकाबले का आखिरी ओवर फेंका और सिर्फ उनके इस बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से मात दी।