KKR vs CSK Head to Head: कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड

KKR vs CSK Head to Head: कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल 2025 का 57वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा।

KKR vs CSK (Photo Source: BCCI)
KKR vs CSK (Photo Source: BCCI)

आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच इस सीजन का दूसरा मैच 7 मई को होगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। कोलकाता ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को एक रन से शिकस्त दी थी। वहीं, चेन्नई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 2 रन से हार झेलनी पड़ी थी।

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स रेस में बनी हुई है, जिसके चलते उनके लिए आगामी मैच जीतना बेहद जरूरी है। इस बीच आइए आपको CSK और KKR का हेड टू हेड रिकॉर्ड बताते हैं।

KKR vs CSK: कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 19 में CSK और 11 में KKR ने जीत दर्ज की है। वहीं, एक मुकाबला बिना किसी रिजल्ट के खत्म हुआ है।

मैच 31
चेन्नई सुपर किंग्स 19
कोलकाता नाइट राइडर्स 11
टाई 00
नो रिजल्ट 01

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 6 में कोलकाता नाइट राइडर्स और पांच में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की है।

KKR vs CSK: आखिरी पांच मैचों का रिजल्ट

दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी पांच मैचों में से तीन में कोलकाता नाइट राइडर्स और दो में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की
चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
चेन्नई सुपर किंग्स ने 49 रन से जीत दर्ज की
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की

IPL 2025, KKR vs CSK: मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11ः

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11ः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, मोईन अली, वैभव अरोरा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, इम्पैक्ट प्लेयर- अंगकृष रघुवंशी

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11ः आयुष म्हात्रे, शेख रशीद, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), शिवम दुबे, दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, इम्पैक्ट प्लेयर- मथीशा पथिराना

close whatsapp