IPL 2023: जानें CSK की नेटवर्थ और उनके आय के साधन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: जानें CSK की नेटवर्थ और उनके आय के साधन

अभी तक इस बेहतरीन टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने 5 बार IPL ट्रॉफी को अपने नाम किया है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने इस ट्रॉफी को 4 बार हासिल किया है।

Chennai Super Kings (Image Credit- Twitter)
Chennai Super Kings (Image Credit- Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग का पहला संस्करण 2007 में खेला गया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा इस शानदार टूर्नामेंट की शुरुआत की गई थी। इस समय इंडियन प्रीमियर लीग को दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में गिना जाता है।

अभी तक इस बेहतरीन टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने 5 बार IPL ट्रॉफी को अपने नाम किया है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने इस ट्रॉफी को 4 बार हासिल किया है।

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सत्र खेला जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क में टेलीकास्ट किए जा रहे हैं। जिओसिनेमा मे भी इसका लुफ्त उठाया जा सकता है। आज हम आपको बताते हैं चेन्नई सुपर किंग की नेट वर्थ और उनके रेवेन्यू के सूत्रों के बारे में।

1- मीडिया अधिकार

Chennai Super Kings (Photo Source: IPL/BCCI)
Chennai Super Kings (Photo Source: IPL/BCCI)

मीडिया अधिकारों को बेचने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टॉप OTT प्लेटफॉर्म पर भी IPL 2023 के मुकाबलों को दिखाने की योजना बनाई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड फ्रेंचाइजियों को मीडिया अधिकार रेवेन्यू के 40-50% के वित्तीय हिस्से की गारंटी देता है और यह सभी फ्रेंचाइजी के लिए रेवेन्यू का पहला सूत्र है।

इस साल इंडियन प्रीमियर लीग 2023-27 चक्र के मीडिया अधिकार कुल 48,390 करोड़ रुपए में बिके जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। भारतीय उपमहाद्वीप के टीवी अधिकार डिजनी स्टार को पांच साल में 23,575 करोड़ रुपये में बेचे गए, जबकि वायकॉम 18 को भारतीय उपमहाद्वीप के लिए इंटरनेट अधिकार 20,500 करोड़ रुपये में मिले।

चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग की दूसरी सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। रिपोर्ट के मुताबिक CSK को इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में 201.65 करोड़ रुपए का मीडिया अधिकार रेवेन्यू मिला था। 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को मीडिया अधिकार से 400 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिलेगा।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp