BGT 2024 में जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन को लेकर शोएब अख्तर ने दी है हैरतअंगेज सलाह - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024 में जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन को लेकर शोएब अख्तर ने दी है हैरतअंगेज सलाह

जसप्रीत बुमराह ने 43 टेस्ट में 20 की औसत से 185 विकेट झटके हैं।

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)
Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को यह सलाह दी है कि वो टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लें और उनका पूरा फोकस छोटे फॉर्मेट में हो। बता दें कि, जसप्रीत बुमराह को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिना जाता है और उन्होंने सभी फॉर्मेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया है।

जसप्रीत बुमराह ने 43 टेस्ट मैच में 20 की औसत से 185 विकेट झटके हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने पहले मैच में ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान किया। इसके बाद दूसरे टेस्ट में भी अच्छी गेंदबाजी की।

इस बीच द नकाश खान शो पॉडकास्ट पर बात करते हुए शोएब अख्तर ने कहा कि, ‘जसप्रीत बुमराह अपनी लेंथ को समझते हैं और इसी वजह से टी20 और वनडे फॉर्मेट में वो जबरदस्त गेंदबाज हैं। चाहे डेथ ओवर हो या पावरप्ले बुमराह दोनों तरफ गेंद को स्विंग करा सकते हैं।

लेकिन टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाज को लंबे स्पैल फेंकने होते हैं। आपको गति भी चाहिए होती है क्योंकि बल्लेबाज आपको टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा प्रहार नहीं कर रहे होते हैं। लेंथ को भी आपको बदलने की जरूरत होती है और जब गेंदबाज को परेशानी होती है तब लोग सवाल उठाने लगते हैं। यह परेशानी व्हाइट बॉल क्रिकेट में नहीं होती है।’

अगर जसप्रीत बुमराह को टेस्ट क्रिकेट आगे खेलना है तो उन्हें अपनी गति को भी बढ़ाना होगा: शोएब अख्तर

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने अच्छा प्रदर्शन ना किया हो, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी की है। लेकिन अगर आपको टेस्ट क्रिकेट खेलना है तो अपनी गति को भी बढ़ाना होगा। हालांकि, ऐसा करने से जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने की भी उम्मीद काफी ज्यादा है।

अगर जसप्रीत बुमराह को लगता है कि टेस्ट क्रिकेट में वो आगे भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं तो वो इस फॉर्मेट से संन्यास ना लें। फिलहाल हमें जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को बचाना होगा और उन पर ज्यादा बोझ नहीं डालना होगा। अगर हम ऐसा करते हैं तो अनुभवी तेज गेंदबाज चोटिल हो सकते हैं।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?