RCB vs DC: Weather & पिच रिपोर्ट और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का स्टैट्स, IPL 2024 के मैच-62 के लिए
IPL 2024 के मैच नंबर 62 में राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा।
अद्यतन - May 11, 2024 3:04 pm

IPL 2024 का 62वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले इस मैदान पर आरसीबी का मुकाबला गुजरात टाइटंस से हुआ था जहां उन्हें चार विकेट से जीत मिली थी। इस सीजन दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो RCB और DC ने शुरुआती मैच हारने के बाद इस सीजन में काफी शानदार वापसी की है।
IPL 2024: RCB vs DC: एम चिन्नास्वामी की पिच रिपोर्ट
चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद करती है। पिच को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि रविवार को होने वाले मैच में बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिलेगी। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट मिलती है। स्पिनर्स चिन्नास्वामी में अकसर ही महंगे साबित होते हैं। वैसे तो इस मैदान को हाई स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है, लेकिन इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 165-170 रन है। टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
IPL 2024: RCB vs DC: वेदर रिपोर्ट
मौसम की बात करें तो 12 मई को मौसम फैंस का साथ देगा। हालांकि शाम में थोड़ी बारिश की संभावना दिख रही है। दिन का तापमान अधिकतम 33 डिग्री तक जाएगा। मैच भारतीय समयनुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। मैच के समय तापमान तकरीबन 31 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। ऐसे में फैंस को शायद ही पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।
आईपीएल मैचों के लिए M. Chinnaswamy Stadium, Bengaluru के Stats और Records
इस मैदान पर अब तक 93 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। इस मैदान पर दूसरे पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने सबसे ज्यादा बार 50 बार जीत हासिल की है। जबकि चार मैचों में कोई नतीजा नहीं निकला। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 166 है।
| मैच | 93 |
| पहली बल्लेबाजी करनी वाली टीम ने जीता | 39 |
| दूसरी पारी में बल्लेबाजी करनी वाली टीम ने जीता | 50 |
| नो रिजल्ट | 4 |
| सर्वाधिक टीम टोटल | 263/5 |
| न्यूनतम टीम टोटल | 82 |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 170 |
| सर्वोच्च स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा किया गया | 213 |