SRH vs RR: उमरान मलिक ने देवदत्त पडिक्कल को किया रफ्तार से किया गिरफ्तार, देंखे वीडियो
2 रन बनाकर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल
अद्यतन - Apr 2, 2023 5:26 pm

IPL 2023, SRH vs RR: आईपीएल 2023 के आज रविवार 2 अप्रैल को पहले डबल हेडर में राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान राॅयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने हैं।
बता दें कि मैच में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली राजस्थान के बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपनी तेज गेंदबाजी से गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि राजस्थान की पारी का 15वां ओवर उमरान मलिक करने आए और ओवर की पहली ही गेंद को पडिक्कल समझ नहीं पाए और गेंद सीधे स्टंम्प पर जाकर लगी। तो वहीं उमरान मलिक की इस गेंद की रफ्तार 149.6 किलोमीटर प्रतिघंटे की थी, जिससे देवदत्त पडिक्कल चकमा खा गए और 2 रन बनाकर पलेलियन की ओर लौट गए।
देंखे वायरल वीडियो
This ball made my day @umranmalik @SunRisers @rajasthanroyals #SRHvsRR #UmranMalik pic.twitter.com/EMOe8pcxI8
— Hahahha (@MANI25039) April 2, 2023
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान राॅयल्स मैच का हाल:
मैच में हैदराबाद के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने जोस बटलर (54), यशस्वी जायसवाल (54) और कप्तान सूंज सैमसन (55) के तीन अर्धशतकों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए हैं।
दूसरी तरफ मैच में जो फैसला हैदराबाद ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया, वो सफल नहीं हुआ। टीम के गेंदबाजों ने शुरूआत से ही रन गंवाना शुरू कर दिया था। टीम की ओर से फजलहक फारूकी व टी नटराजन को 2-2 और उमरान मलिक को 1 विकेट मिला।
तो वहीं अब देखने लायक बात होगी कि क्या सनराइजर्स हैदराबाद की टीम राजस्थान से मिले 204 रनों के ल्क्ष्य को टीम हासिल कर पाती है या नहीं। बता दें कि टीम में मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स और हैरी ब्रूक जैसे ताबड़तोड़ बल्लेबाज मौजूद हैं।