कप्तानी न मिलने के बाद संन्यास लेने का मन बना रहे हैं डेविड वार्नर! - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तानी न मिलने के बाद संन्यास लेने का मन बना रहे हैं डेविड वार्नर!

2021 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में वार्नर ने किया था शानदार प्रदर्शन।

David Warner (Image Source: Getty Images)
David Warner (Image Source: Getty Images)

सीनियर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा है कि वह टी-20 वर्ल्ड कप 2024 तक टी-20 क्रिकेट खेलना चाहते हैं। साथ ही बाएं हाथ के इस अनुभवी कंगारु बल्लेबाज ने यह भी कहा कि वह अगले साल टेस्ट क्रिकेट में अपने भविष्य का आंकलन करेंगे।

बता दें कि वार्नर पिछले दस वर्षों से अधिक समय से ऑस्ट्रेलियाई टीम के महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक हैं। वह अब तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 96 टेस्ट, 138 वनडे और 95 टी-20 मैच खेल चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि डेविड वार्नर मौजूदा टी-20 विश्व कप में गत चैंपियन (ऑस्ट्रेलिया) के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

वार्नर की निगाहें अगले टी-20 वर्ल्ड कप पर

बता दें कि वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका की तरफ से संयुक्त रुप से आयोजित एक कार्यक्रम में डेविड वार्नर ने कहा कि, “मैं टी-20 खेलता रहूंगा। मैं 2024 विश्व कप तक पहुंचने की कोशिश करूंगा और मैंने अपना लक्ष्य अगले साल 50 ओवर वर्ल्ड कप (भारत में) में खेलने के लिए निर्धारित किया है।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए विस्फोटक कंगारु बल्लेबाज ने कहा कि ‘अभी के लिए हम देखेंगे कि इस गर्मी और सर्दियों के बाद मेरे पास कितना टेस्ट क्रिकेट बचा है। वहां से मेरा फैसला होगा कि क्या मैं टेस्ट क्रिकेट और तीनों रूपों में खेलना जारी रखूं या नहीं। साथ ही उन्होनें कहा कि ‘मैं इन दिनों अपने स्किल पर बहुत अधिक काम नहीं करता हूं, मैं जितना हो सके फिट रहने और जितना हो सके चुस्त रहने के लिए कड़ी मेहनत करता हूं। वे सबसे महत्वपूर्ण चीज है।’

डेविड वार्नर ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि अगर आप तीनों फाॅर्मेंट में खेलना चाहते हैं, तो आपको फिट और मजबूत रहना होगा। और मैं ऐसा करने में कामयाब रहा हूं।’ बता दें कि वार्नर के नाम 96 टेस्ट में 7817,  138 वनडे में 5799 और 95 टी20 में 2850 रन दर्ज हैं।

close whatsapp