चोटिल जोश इंग्लिस की जगह क्यों कैमरून ग्रीन को टीम में मिली जगह, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बताया - क्रिकट्रैकर हिंदी

चोटिल जोश इंग्लिस की जगह क्यों कैमरून ग्रीन को टीम में मिली जगह, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बताया

हमने अतिरिक्त विकेटकीपर को नहीं लिया जिसमें जिसमें निश्चित रूप से थोड़ा जोखिम शामिल है- फिंच

Cameron Green (Photo Source: Twitter)
Cameron Green (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में 22 अक्तूबर से सुपर-12 राउंड शुरू होने के लिए एकदम तैयार है। सुपर-12 चरण का पहला मुकाबला कल गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

इस महत्वपूर्ण मुकाबले के ठीक पहले टीम ऑस्ट्रेलिया ने चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। इंग्लिस की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हरफनमौला खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है।

174 के तूफानी स्ट्राइक से बल्लेबाजी करते हैं कैमरून ग्रीन:

ऑस्ट्रेलिया ने चोटिल जोश इंग्लिस के रिप्लेसमेंट के रुप में कैमरून ग्रीन को अपनी टीम में शामिल किया है। हांलाकि वह विकेटकीपर नहीं है, लेकिन वह गेंद और बल्ले के साथ किसी भी वक्त मैच का रूख पलटने का दम रखते हैं। ग्रीन के चयन को लेकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने बड़ा बयान दिया है।

फिंच ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्रांउड में होने वाले मैच से पहले एक बातचीत में कहा कि, ‘एक बैकअप विकेटकीपर के बिना टूर्नामेंट में जाना एक बड़ा जोखिम है, लेकिन कैमरन ग्रीन टीम में जो संतुलन लाते है, उस पर गौर किया जाना चाहिए।’ उन्होंने अपने बातचीत में इंग्लिस की चोट पर निराशा भी व्यक्त की है।

इसके अलावा टी-20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने कहा कि ‘यह एक अजीब दुर्घटना थी। मैं जोश के ग्रुप में खेल रहा था और मुझे उसके लिए बहुत बुरा लग रहा है। हमें नहीं पता था कि क्लब कब टूट गया, हमने सोचा कि उन्हें जोर से चोट आई है और जब उसने नीचे देखा तो हर जगह खून था।’

साथ ही आपके बता दें कि अपने छोटे से क्रिकेट करियर में ग्रीन ने दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वह अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 14 टेस्ट, 12 वनडे और 7 टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं। 7 टी-20 मुकाबलों में उन्होनें 174 के तूफानी स्ट्राइक से 136 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होनें कई मौकों पर ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच विनिंग पारियां खेली है।

close whatsapp