टी-20 वर्ल्ड कप 2022: मार्कस स्टोइनिस की धुआंधार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को दी करारी मात
मार्कस स्टोइनिस ने 18 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 59* रनों की आतिशी पारी खेली।
अद्यतन - अक्टूबर 25, 2022 8:26 अपराह्न

आज यानी 25 अक्टूबर को खेले गए ICC टी-20 वर्ल्ड कप के एकतरफा मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से मात दी। ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस के ताबड़तोड़ नाबाद अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को अपने नाम किया।
बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 157 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज पाथुम निसंका ने 45 गेंदों में दो चौकों की मदद से 40 रन बनाए। उनके अलावा चरिथ असलंका ने 25 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38* रन की बहुमूल्य पारी खेली। धनंजय डी सिल्वा ने भी 26 रन का अहम योगदान दिया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और एश्टन एगर सभी ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। बता दें, एडम जम्पा की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इस मैच में शामिल नहीं किया गया था और उनकी जगह एश्टन एगर को प्लेइंग XI में शामिल किया गया।
मार्कस स्टोइनिस की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच किया अपने नाम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरूआत काफी धीमी रही। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 10 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मिचेल मार्श भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और महज 17 रन पर धनंजय डी सिल्वा का शिकार बने। ग्लेन मैक्सवेल ने 12 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 23 रन की आक्रामक पारी खेली।
मार्कस स्टोइनिस ने अपनी पारी से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने 18 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 59* रन की धुआंधार अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान एरोन फिंच ने भी 31 रन का अहम योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जीतना बेहद जरूरी था और उन्होंने काफी शानदार तरीके से इस मुकाबले को अपने नाम किया।
श्रीलंका की ओर से धनंजय डी सिल्वा, महेश तीक्षना और चमिका करुणरत्ने ने 1-1 विकेट अपने नाम किए। मार्कस स्टोइनिस को उनकी शानदार बल्लेबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। ऑस्ट्रेलिया को अब अपना अगला मुकाबला 28 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेलना है।
Sri Lanka Vs Australia game summary.
Start of over 14: Aus need 61 off 41 balls
.
.
.
.
Over 16.3: Aus won the match with 21 balls left.#SLvsAUS #ICCT20WorldCup2022— Azhar (@az_usmani) October 25, 2022
Australia is back in the hunt!
Read More: https://t.co/gKd8myPd95#T20WorldCup #SLvsAUS pic.twitter.com/kWyU0af27Q
— ProPakistani (@ProPakistaniPK) October 25, 2022
Australia won by 7 wickets!🇦🇺
SL 157-6 (20)
AUS 158-3 (16.3)Man of the Match – Marcus Stoinis#SLvsAUS #Super12 #T20WorldCup2022 pic.twitter.com/6WPw6XwOhi
— Thimira Navod (@ImThimira07) October 25, 2022
That was one disgusting hammering from Marcus Stoinis. #SLvsAUS #T20worldcup22 #T20WorldCup
— ද Johnson (@lordryanjohnson) October 25, 2022
Brilliant, Exceptional, Fiery, Blistering
Incredible, Superb, Beautiful ☠♥️
" Marcus Stoinis Blasted in MCG " ♥️☠#SLvsAUS pic.twitter.com/YuH1CN7Zai— 𝑀𝒶𝓇𝒾𝒶(𝐸𝓃𝑔𝓁𝒾𝓈𝒽אᴾʳᵒᵗᵉᵃˢ)❤🫀 (@maria_X_cricket) October 25, 2022
Stoinis submitted Sri Lanka into SHOCK! #SLvsAUS #T20WorldCup
— KETUL (@ketul_vaghela) October 25, 2022
https://twitter.com/Mahisays014/status/1584917451212455937?s=20&t=-diFZu4SB7hDbSSPSnMgLQ
https://twitter.com/ImShahbazAhmad/status/1584917279833202688?s=20&t=-diFZu4SB7hDbSSPSnMgLQ
https://twitter.com/BSharan_6/status/1584916981622657028?s=20&t=-diFZu4SB7hDbSSPSnMgLQ
What a show by the Ausies. Are they back? Marcus Stoinis well done 👏🏼 #SLvsAUS
— Reverse Swing (@nkosiemutede) October 25, 2022
Marcus Stoinis
59 Runs (18 ball) 😳
What a brutal knock #SLvsAUS #T20worldcup22 #Australia pic.twitter.com/6HAdiQrT6p— CRICKET JUNOON®️ (@Cricktjunoon) October 25, 2022
Marcus Stoinis' amazing show with the bat helps Australia to win the game against Sri Lanka.#MarcusStoinis #Australia #SriLanka #T20 #Cricket #AUSvsSL #WorldCup #SLvsAUS #SKY247 #Socialmedia pic.twitter.com/OiuaGus5NL
— Sky247 (@officialsky247) October 25, 2022
Stoinis 💪💪 that's what power can do 18 balls 59 👍🍺#SLvsAUS #AUSvSL #T20WorldCup
— Noshair Abbas 💙 (@nakd72) October 25, 2022