टी-20 वर्ल्ड कप 2022: टेम्बा बावुमा एक बार फिर बल्ले के साथ विफल होने के बाद ट्विटर पर हुए आलोचना का शिकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: टेम्बा बावुमा एक बार फिर बल्ले के साथ विफल होने के बाद ट्विटर पर हुए आलोचना का शिकार

टेम्बा बावुमा बांग्लादेश के खिलाफ केवल छह गेंदों का सामना कर पाए।

Temba Bavuma (Image Source: Twitter)
Temba Bavuma (Image Source: Twitter)

टेम्बा बावुमा का T20I क्रिकेट में बल्ले के साथ संघर्ष जारी है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एक बार फिर खराब स्कोर पर आउट हो गए हैं। दरअसल, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच सिडनी में खेले जा रहे जारी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 मैच में बावुमा केवल दो रन बनाकर पेवेलियन लौटे।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान काफी लंबे समय से खराब दौर से गुजर रहे हैं, और उनका खराब फॉर्म ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भी जारी है। बावुमा ने अपनी पिछली सात T20I पारियों में 8(10), 8*(11), 0(4), 0(7), 3(8), 2*(2) और 2(6) रन बनाए हैं, और ये आंकड़े बेहद निराशाजनक है।

टेम्बा बावुमा हो रहे हैं ट्विटर पर जमकर ट्रोल

इस बीच साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप 2022 सुपर 12 मैच में टॉस जीतकर और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद, टेम्बा बावुमा केवल छह गेंदों का सामना कर पाए और तस्कीन अहमद को मात्र दो रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। वह बेहद खराब शॉट खेलते हुए आउट हुए हैं।

बावुमा की एक बार फिर बल्ले के साथ विफलता के बाद फैंस ने ट्विटर पर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान को जमकर ट्रोल किया है, कुछ लोगों का तो मानना है कि उन्हें कप्तानी से हटा दिया जाना चाहिए, वही कई फैंस ने उन्हें खेल के छोटे प्रारूप से संन्यास लेने की सलाह दी। इस समय बावुमा ट्विटर पर जमकर आलोचना का शिकार हो रहे हैं।

हालांकि, दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक (63) के अर्धशतक और रिले रोसौव (109) के शतक के बदौलत 20 ओवरों में बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट के नुकसान पर 205 रनों का मजबूत स्कोर पोस्ट करने में मदद की। इस सुपर 12 मैच में इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई अन्य खिलाड़ी बल्ले के साथ कोई योगदान नहीं दे पाया, वहीं शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक दो विकेट लिए।

यहां देखिए टेम्बा बावुमा की एक और खराब पारी पर ट्विटर प्रतिक्रियाएं कैसे रही –

https://twitter.com/hitman_Rohit_07/status/1585471615667564544?

https://twitter.com/ImAbdullaha56/status/1585470785581359107?

https://twitter.com/thehind05730484/status/1585500670358347781

https://twitter.com/_goodonestaken/status/1585500953104764929

https://twitter.com/DEEPANSHUBUSWA7/status/1585500734090809345

https://twitter.com/sa_guru/status/1585493939506888704

https://twitter.com/kritiitweets/status/1585470049800040449

https://twitter.com/Surajsi75274888/status/1585479673567645698

https://twitter.com/HiteshY55531430/status/1585493994963861504

close whatsapp