टी-20 वर्ल्ड कप 2022: माइकल वॉन ने बारिश के कारण मैचों के प्रभावित होने के बाद आयोजकों की तैयारियों पर उठाए सवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: माइकल वॉन ने बारिश के कारण मैचों के प्रभावित होने के बाद आयोजकों की तैयारियों पर उठाए सवाल

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के कई मैच बारिश के कारण रद्द कर दिए गए।

Michael Vaughan. (Photo Source: Getty Images)
Michael Vaughan. (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर माइकल वॉन ने जारी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का मेजबान होने के नाते जरुरी एतिहाद नहीं बरतने के लिए ऑस्ट्रेलिया की खिंचाई की है। उनका मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के मैचों के लिए छत के कवर वाले स्टेडियम होने चाहिए थे।

आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया बारिश के मौसम में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन कर रहा है, और बारिश के कारण पहले ही कई मैच प्रभावित हो चुके हैं, जिसके बाद माइकल वॉन ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर की है। उनका मानना ​​है कि एमसीजी में मैचों का आयोजित करने के बजाय, ऑस्ट्रेलिया उन स्टेडियमों को चुन सकता था, जिनमें छत के कवर हैं, जिससे टीमों को नुकसान नहीं उठाना पड़ता, क्योंकि मैच रद्द होने से दो अंक टीमों में बंट जाते है।

माइकल वॉन ने की ऑस्ट्रेलिया की खिंचाई

आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड का टी-20 वर्ल्ड कप मैच बारिश से प्रभावित हुआ था और आयरलैंड ने यह मैच डीएलएस पद्धति से जीता था। जिसके बाद जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच का बारिश के कारण कोई परिणाम नहीं निकला, और अंक बांट दिए गए। वहीं दूसरी ओर, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच के मैच को तो बारिश के कारण बिना टॉस के ही रद्द कर दिया गया, और आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच का भी परिणाम ऐसे ही रहा।

इस बीच, माइकल वॉन ने ट्विटर पर लिखा: “ऑस्ट्रेलिया में बारिश का मौसम.. मेलबर्न में स्टेडियम की पर छत..!!!!! क्या इसका इस्तेमाल करना समझदारी नहीं होती??? #जस्ट सेइंग #ICCT20WorldCup2022।”

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान यही नहीं रुके बल्कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी आलोचना करते हुए एक और ट्वीट करके कहा: “क्या मैं यह भी पूछ सकता हूं कि श्रीलंका में जहां भारी आंधी तूफान आता है, वे पूरे मैदान को कवर करते हैं और जल्दी से वापस खेल शुरू हो जाता हैं, तो फिर पिछले 2 दिनों से एमसीजी को पूरी तरह से कवर क्यों नहीं किया गया है ????? #जस्ट आस्किंग #ICCT20WorldCup2022।”

close whatsapp