Guyana में Team India अपना स्वागत देख हुई हैरान, क्या इंग्लैंड के खिलाफ टीम करेगी मैच अपने नाम
Team India के सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों का नया वीडियो किया गया है शेयर।
अद्यतन - Jun 26, 2024 3:16 pm

साउथ अफ्रीका के अलावा Team India का नाम उस लिस्ट में आता है, जो अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक भी मैच नहीं हारी है। ऐसे में रोहित की टीम ने फैन्स को एक नई उम्मीद दी है ट्रॉफी जीतने की, वहीं अब भारतीय टीम सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेगी इस मेगा टूर्नामेंट में और टीम के सभी खिलाड़ी महा मुकाबले के लिए Guyana पहुंच भी गए हैं।
Team India के लिए बल्लेबाज विराट कोहली बने सिरदर्द
जी हां, इस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Team India के बल्लेबाज विराट कोहली ने सिर्फ निराश करने काम का किया है, बतौर ओपनर खेल रहे विराट हर मैच में फ्लॉप रहे हैं। साथ ही वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी डक पर आउट हुए थे, ऐसे में अब सेमीफाइनल मैच होने जा रहा है और विराट का ऐसा प्रदर्शन टीम के लिए सिर दर्द बन चुका है। साथ ही उनको बतौर ओपनर भेजना जिसका भी प्लान था, वो सुपर फ्लॉप साबित हो रहा है।
Team India महा मुकाबले से पहले अच्छे मूड में है काफी
*Team India के सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों का एक नया वीडियो किया गया है शेयर।
*इस वीडियो में सेमीफाइनल के लिए खिलाड़ी कर रहे हैं Guyana के लिए हवाई यात्रा।
*फ्लाइट में हंसी-मजाक करते दिखे कप्तान रोहित, तो कार्तिक भी थे टीम के साथ मौजूद।
*Guyana पहुंचने पर टीम का हुआ शाानदार अंदाज में स्वागत, इंग्लैंड से है सेमीफाइनल।
ये वीडियो पोस्ट किया गया है Team India से सोशल मीडिया पर
कुलदीप और अर्शदीप सिंह ने की खास बातचीत
अफगान टीम ने जीता सभी का दिल
एक तरफ टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के सेमीफानल में पहुंचने से कोई हैरान नहीं है, लेकिन दूसरी ओर अफगान टीम ने इस मेगा टूर्नामेंट में सभी चौंका दिया है अपने प्रदर्शन से। जहां ये अफगानिस्तान टीम भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सेमीफाइनल खेलने जारी है और उनका सामना साउथ अफ्रीका से होगा। पूरे टूर्नामेंट में अफगान टीम ने दमदार क्रिकेट खेला है, साथ इस टीम के खिलाड़ियों ने पहले ही साफ कर दिया था कि वो अब बड़े टूर्नामेंट में भाग लेने के हिसाब से नहीं जीतने के हिसाब से खेलते हैं।