आयरलैंड और जिम्बाब्वे पहुंच सकती है टी-20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में- पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बयान
लॉ का मानना है कि आयरलैंड और जिम्बाब्वे जारी टी-20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर कर सकती है।
अद्यतन - Oct 29, 2022 11:43 am

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में जारी टी-20 विश्व कप 2022 में आयरलैंड और जिम्बाब्वे की टीम ने पहले क्वालिफायर में धमाका किया और उसके बाद सुपर 12 में भी दोनों टीमें उलटफेर करने में लगी हुई है। जिम्बाब्वे ने सुपर 12 राउंड शुरु होने से पहले स्काॅटलैंड और वेस्टइंडीज को निराश किया तो वहीं दूसरी तरफ सुपर 27 अक्टूबर को पाकिस्तान को रोमांचक मैच में 1 रन से हराया।
तो आयरलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ सुपर 12 के मुकाबले में DLS की वजह से 5 रन से जीत नसीब हुई। लेकिन अब इन दोनों टीमों के करामाती प्रदर्शन के बाद सेमीफाइनल की रेस रोमांचक हो गई है। इस वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के प्रदर्शन को देखने के बाद पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट लॉ को लगता है कि ये दोनों सेमीफाइनल मेें जगह बना सकती है।
स्टुअर्ट लॉ ने आयरलैंड और जिम्बाब्वे को लेकर दिया बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट लॉ ने क्रिकट्रैकर पर बैटब्रिक्स 7 प्रस्तुत रन की रणनीति शो में बड़ा बयान दिया है। लॉ ने कहा कि, क्रिकेट का खेल आपको हमेशा आपको ताकतवर टीमों को हराने का मौका नहीं देता है। लेकिन आयरलैंड और जिम्बाब्वे ने दिखाया है कि ऐसा भी संभव हो सकता है। दोनों ही कमजोर टीमों के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का शानदार मौका है।
इसके अलावा उन्होनें कहा कि अब देखने लायक बात होगी कि क्या वह इस फाॅर्म को जारी रख, बड़े मुकाम को हासिल कर सकते है या नहीं। एक क्रिकेट फैंस के तौर पर आप इसे देखना चाहेंगे कि वे सेमीफाइनल की रेस में बने रहे। आपका दिल यह कह सकता है कि लेकिन आपका दिमाग बस जानता है कि ऐसा नहीं हो सकता।
इसके अलावा लाॅ ने कहा कि अगर कोई सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकता है तो मुझे लगता है कि आयरलैंड के पास सुनहरा मौका है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में जिम्बाब्वे के पास अच्छी गेंदबाज हैं। लेकिन ये दो कमजोर टीम टूर्नामेंट में दूर तक जा सकती हैं। मुझे नहीं लगता कि वे आगे जीतेंगे, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो यह खास उपलब्धि होगी।