टी-20 वर्ल्ड कप 2022: श्रीलंका के खिलाफ गिर पड़कर भी वापस क्रीज पर नहीं पहुंच पाए गुलबदीन नईब, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: श्रीलंका के खिलाफ गिर पड़कर भी वापस क्रीज पर नहीं पहुंच पाए गुलबदीन नईब, देखें वीडियो

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

gulbadin naib (pic source-twitter)
gulbadin naib (pic source-twitter)

ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप 12 स्टेज मुकाबले में इस समय श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतना चाहेंगी।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने अपनी पहली पारी में 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 144 रन बनाए हैं। अफगान टीम यही चाहेगी कि वो श्रीलंका को इस लक्ष्य तक ना पहुंचने दें और मैच को अपने नाम करे।

बता दें, अफगानिस्तान की पारी के दौरान चोटिल हजरतुल्लाह जजाई की जगह टीम में शामिल किए गए गुलबदीन नईब क्रीज पर लौटते समय ‘फिसल’ गए जिसकी वजह से वो रन आउट हो गए। दरअसल, पारी के 18वें ओवर में महीष तीक्षणा की एक गेंद पर कप्तान नबी के बेहतरीन शॉट खेला जिसपर वो रन लेने भागे। पहला रन तो आसानी से पूरा हो गया लेकिन नईब को लगा कि दूसरा रन भी वहां हो सकता है।

वो भागते हुए आधी क्रीज पर पहुंचे लेकिन गेंद को फील्डर के हाथ में देखते हुए नबी ने उनको दूसरे रन के लिए मना कर दिया। नईब जैसे ही वापस क्रीज में जाने के लिए मुड़े वो फिसल गए। हालांकि गिरते पड़ते उन्होंने वापस क्रीज में पहुंचने की कोशिश की लेकिन वो रन आउट हो गए।

ये रही वीडियो:

बता दें, इस मुकाबले के बाद अफगानिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है जबकि श्रीलंका इंग्लैंड से मुकाबला खेलेगी। बता दें, अभी तक अफगानिस्तान में तीन मुकाबले खेले हैं जिसमें से 1 में उनको हार का सामना करना पड़ा है जबकि दो बारिश के चलते रद्द हो गए हैं। वहीं श्रीलंका ने एक मुकाबले में जीत दर्ज की है जबकि दो में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

दोनों के अंक तालिका में 2-2 अंक है और अब उन्हें यहां से दोनों मुकाबले जीतना बेहद जरूरी है। श्रीलंका का नेट रन रेट इस समय -0.0890 है वहीं अफगानिस्तान का -0.620 है। बता दें, इस बार का एशिया कप श्रीलंका ने अपने नाम किया था। खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं और उन्हें अभी भी आखिरी 10 ओवर में 82 रनों की दरकार है।

close whatsapp