अफगानिस्तान ने लंका को हराया, इरफान पठान के साथ हरभजन सिंह ने भी जीत का जश्न मनाया - क्रिकट्रैकर हिंदी

अफगानिस्तान ने लंका को हराया, इरफान पठान के साथ हरभजन सिंह ने भी जीत का जश्न मनाया

जैसे ही यह मुकाबला खत्म हुआ भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान और हरभजन सिंह को नाचते हुए देखा गया।

Irfan Pathan (Pic Source-Twitter)
Irfan Pathan (Pic Source-Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 30वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की अपनी तीसरी जीत दर्ज की। अफगानिस्तान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

हालांकि जैसे ही यह मुकाबला खत्म हुआ भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान और हरभजन सिंह को नाचते हुए देखा गया। इरफान पठान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेले जा चुके मुकाबले के बाद वो खुद और हरभजन सिंह को साथ में नाचते हुए देखा गया। दोनों ही पूर्व खिलाड़ी अफगानिस्तान की जीत से काफी खुश थे।

इरफान पठान ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘ अफगानिस्तान ने क्या प्रदर्शन किया है। उनको तीसरी जीत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने तीनों पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस को हराया।’ सोशल मीडिया पर इरफान पठान की यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है और कई लोगों ने उनकी इस वीडियो में अफगानिस्तान टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी।

यह रही वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Irfan Pathan (@irfanpathan_official)

अफगानिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई लोगों का दिल जीता है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में अभी भी टीम अपनी जगह बना सकती है अगर उन्होंने अपने बचे हुए सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की तो।

अफगानिस्तान ने इससे पहले इंग्लैंड और पाकिस्तान को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हराया है। अगर उन्होंने अपने बचे हुए सभी मैच में जीत दर्ज कर ली तो टीम आसानी से सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी समय काफी अच्छे फॉर्म में है। अफगानिस्तान को अब अपना अगला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 3 नवंबर को मैच खेलना है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?