श्रीलंकाई कोच ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में डगआउट से भेजे कोडेड सिग्नल, फोटो हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रीलंकाई कोच ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में डगआउट से भेजे कोडेड सिग्नल, फोटो हुआ वायरल

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में आज सुपर 12 में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया।

Afghanistan vs Sri Lanka T20 World Cup 20222 (Image Credit- Twitter)
Afghanistan vs Sri Lanka T20 World Cup 20222 (Image Credit- Twitter)

टी-20 वर्ल्ड कप में आज 01 नवंबर को श्रीलंका और अफगानिस्तान को बीच सुपर 12 का महत्वपूर्ण मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मैच ऑस्ट्रेलिया के गाबा में खेला गया। श्रीलंका टूर्नामेंट मे अपनी दूसरी जीत दर्ज करने और सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों की बरकरार रखने के लिए मैदान पर उतरी थी।

वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान को भी सुपर 12 में अपनी पहली जीत की तलाश थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। लेकिन मैच में श्रीलंका की गेंदबाजी के दौरान एक ऐसा वाक्या देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली हैं। मैच में अफगानिस्तान ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी कर करने का फैसला किया और श्रीलंका के सामने जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य रखा है। हालांकि जब मैच में श्रीलंका गेंदबाजी कर रही तो लंका डगआउट से श्रीलंका की टीम कोडेड सिग्नल भेजे जा रहे थे।

श्रीलंका ने मैदान पर खिलाड़ियों को भेजे कोड मैसेज

आज के समय में क्रिकेट काफी बदल गया है। क्रिकेट में तकनीक का प्रयोग किए जाने लगा है। कई बार टीमें कई अलग-अलग रणनीतियों और टेक्निक का उपयोग करती हैं जो खेल में एक अलग तरह का रोमांच या सस्पेंस ला देता है। 

और अब ऐसी ही एक कोडवर्ड तकनीक श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मैच में देखने को मिली है। आज जब श्रीलंका अफगानिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी कर रही थी तो लंकाई डगआउट से कोच क्रिस सिलवरवुड के नेतृत्व में टीम के सपोर्ट स्टाफ ने खिलाड़ियों को कोड संदेश (4 W) भेजते हुए देखा गया, जिसकी एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। और इसे फैंस से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ देखने को मिल रही हैं। 

बता दें कि यह श्रीलंका की तरफ से पहली बार नहीं हुआ है, एशिया कप 2022 में भी बांग्लादेश के खिलाफ लंकाई टीम मैनेजमेंट ने ऐसे ही संदेश मैदान पर अपने खिलाड़ियों को भेजे थे। साथ ही जब इस कृत्य को लेकर फैंस ने सवाल उठाए तो लंकाई टीम मैनेजमेंट का कहना था कि इसमें कुछ भी गलत नहीं हैं।

close whatsapp