इंग्लैंड के बल्लेबाज में आई Suryakumar Yadav की आत्मा, न्यूजीलैंड को दिखाए दिन में तारे - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के बल्लेबाज में आई Suryakumar Yadav की आत्मा, न्यूजीलैंड को दिखाए दिन में तारे

वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में इंग्लैंड का सामना है आज न्यूजीलैंड टीम से।

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो गया है, जहां पहले मैच में इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से हो रहा है। वहीं वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में एक गजब का शॉट देखने को मिला है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ही वायरल हो रहा है और ये शॉट टीम इंडिया के एक बल्लेबाज की याद दिला रहा है।

न्यूजीलैंड को लेना है इंग्लैंड से एक बड़ा बदला

जी हां, साल 2019 के वर्ल्ड कप का फाइनल इंग्लिश टीम और कीवी टीम के बीच हुआ था, जिसे इंग्लैंड ने अपने नाम कर खिताब जीत लिया था। वहीं उस मैच में सुपर ओवर का ड्रामा देखने को मिला था, जिसके बाद बाउंट्री काउंट से इंग्लैंड टीम ने वर्ल्ड कप जीत लिया था। बस उसी हार का बदला लेने आज न्यूजीलैंड टीम अहमदाबाद के मैदान पर उतरी है और जीत पर टीम का पूरा फोकस है।

इंग्लैंड का ये बल्लेबाज Suryakumar Yadav कैसे बन गया भाई?

*वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में इंग्लैंड का सामना है आज न्यूजीलैंड टीम से।
*इस दौरान इंग्लिश टीम के बल्लेबाज Joe Root ने खेला एक बेहद शानदार शॉट।
*बोल्ट की रफ्तार भरी गेंद पर रूट ने काफी अलग तरह का मारा है Reverse शॉट।
*शॉट देखकर फैन्स को आई टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की याद।

न्यूजीलैंड के गेंदबाज को इंग्लैंड के बल्लेबाज ने दिखाए दिन में तारे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

क्रिकेट के भगवान भी पहुंचे हैं पहले मैच का साक्षी बनने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच में फिलहाल क्या स्कोर चल रहा है?

वहीं इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जो उनके हक में जाता हुआ नजर आ रहा है। खबर लिखे जाने तक 22 ओवर का खेल पूरा हो चुका है, इस दौरान इंग्लैंड टीम के कुल 4 विकेट गिर गए हैं और टीम का स्कोर 140 पार हो गया है। दूसरी ओर इस मैच में दर्शकों का काफी कम उत्साह है, जिसके चलते अहमदाबाद का पूरा स्टेडियम इस समय खाली पड़ा है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?