टी-20 वर्ल्ड कप 2022: हार से तिलमिलाए बांग्लादेशी कप्तान ने पत्रकार से ही ले लिया पंगा
ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने चौथे मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रन से मात दी।
अद्यतन - Nov 3, 2022 12:58 pm

ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने चौथे मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रन से मात दी। बांग्लादेश ने भारत को काफी कड़ी टक्कर दी लेकिन बारिश की वजह से वो इस मैच को अपने नाम नहीं कर पाई।
मुकाबला हारने के बाद बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टरों से बात की। इनमें से एक रिपोर्टर के साथ शाकिब अल हसन की बहस हो गई।
ये रही वीडियो:
https://youtu.be/oe-KIOH5djM
बता दें, मुकाबले के बाद जब शाकिब अल हसन प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे तो रिपोर्टर ने बांग्लादेशी कप्तान से पूछा कि, ‘शाकिब, किस्मत ने आपका साथ नहीं दिया। क्या आपने बारिश के बाद वास्तव में खेलने की कोशिश नहीं की? किस चीज को लेकर आप लोग आपस में बातचीत कर रहे थे?
इस पर बांग्लादेशी कप्तान ने कहा कि, ‘क्या हमारे पास विकल्प था?’
इसके बाद रिपोर्टर ने पूछा कि, ‘ कोई विकल्प नहीं था, लेकिन यही वजह थी। क्या आपने उनको समझाने की कोशिश की? इस पर शाकिब ने कहा कि, ‘किसको समझाने की कोशिश?’
रिपोर्टर ने कहा,’अंपायर और रोहित शर्मा को।’
इस पर शाकिब ने कहा कि, ‘ क्या मेरे पास अंपायर को समझाने की क्षमता है?’
रिपोर्टर ने आगे पूछा कि, ‘फिर आप बांग्लादेश की नदियों के बारे में कुछ बातचीत कर रहे थे। आप बांग्लादेश की नदी और उसकी भूमिका के बारे में बात कर रहे थे? क्या बातचीत हो रही थी आपके बीच?’
शाकिब ने कहा कि, ‘अब आपने सही सवाल पूछा। अंपायर ने दोनों टीमों के कप्तानों को बुलाया और हमें टारगेट और खेलने के नियम बताए।’ रिपोर्टर ने कहा, ‘और आपने मान लिया।’
शाकिर ने कहा, ‘हां’ और आखिर में रिपोर्टर ने कहा, ‘बहुत अच्छा शुक्रिया।’
भारतीय टीम ने बांग्लादेश को दी मात
मुकाबले की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन बनाए। टीम की ओर से केएल राहुल ने 50 रन और विराट कोहली ने 64* रन की शानदार पारी खेली।
जवाब में बांग्लादेश को बारिश के चलते 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला। टीम 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 145 रन ही बना पाई। लिटन दास ने 27 गेंदों में 60 रन की आक्रामक पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।