टी-20 वर्ल्ड कप 2022: बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद युजवेंद्र चहल ने केएल राहुल और अर्शदीप सिंह का लिया मजेदार इंटरव्यू - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद युजवेंद्र चहल ने केएल राहुल और अर्शदीप सिंह का लिया मजेदार इंटरव्यू

2 नवंबर को ICC टी-20 वर्ल्ड कप में खेले गए मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रन से मात दी।

kl rahul and yuzvendra chahal (pic source-twitter)
kl rahul and yuzvendra chahal (pic source-twitter)

2 नवंबर को ICC टी-20 वर्ल्ड कप में खेले गए मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रन से मात दी। बता दें, दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना जरूरी था।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन बनाए। टीम की ओर से केएल राहुल ने 50 रन और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 64* रन की शानदार पारी खेली। जवाब में बांग्लादेश को बारिश की वजह से 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला। टीम 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 145 रन ही बना पाई। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 38 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट झटके।

बता दें, लिटन दास ने 27 गेंदों में 60 रन की शानदार पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। मुकाबले के बाद भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने केएल राहुल और अर्शदीप सिंह के साथ इस मैच को लेकर बातचीत की।

BCCI ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा की यह वीडियो:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो को साझा किया जिसमें युजवेंद्र चहल केएल राहुल और अर्शदीप सिंह के साथ बांग्लादेश के मुकाबले को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

युजवेंद्र चहल ने सबसे पहले केएल राहुल से लिटन दास के रनआउट को लेकर सवाल पूछा। केएल राहुल ने इसका जवाब दिया कि, ‘बारिश होने के बाद दूसरी गेंद पर ही लिटन दास रन आउट हो गए जो कि हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण विकेट था। ब्रेक के बाद हम सब लोग मैदान पर सिर्फ जीतने के इरादे से उतरे थे। क्योंकि हमें पता था कि यह हमारे लिए बहुत ही मुख्य मुकाबला है। जैसे ही थ्रो विकेट पर लगा हमें भरोसा हो गया था कि अब हम मुकाबले में वापस आ सकते हैं।’

इसके बाद चहल ने अर्शदीप सिंह से पूछा कि, ‘गेंदबाजी तो आपकी कमाल की है ही लेकिन जब पॉइंट में आपने कैच पकड़ा तब आप काफी खुश दिखे। जब गेंद हवा में थी तब आपके दिमाग में क्या चल रहा था?

इस पर भारतीय युवा तेज गेंदबाज ने जवाब दिया कि, ‘मुझे एक बात पता थी कि मैं थर्ड मैन की जगह पॉइंट में ज्यादा अच्छा फील्डर हूं इसलिए मैंने रोहित भाई से कहा कि मुझे वहीं पर खड़े होने दें।’

close whatsapp