विराट कोहली के जन्मदिन पर क्रिकेटरों ने ट्विटर पर लाई शुभकामनाओं की सुनामी - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली के जन्मदिन पर क्रिकेटरों ने ट्विटर पर लाई शुभकामनाओं की सुनामी

आज तो विराट कोहली के लिए भारतीय खिलाड़ियों का प्यार देखते ही बन रहा है!

Virat Kohli (Image Source: Twitter)
Virat Kohli (Image Source: Twitter)

भारत के बल्लेबाजी दिग्गज विराट कोहली 5 नवंबर को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं, और इस खास अवसर पर पूर्व कप्तान के लिए सोशल मीडिया पर बधाई संदेशो की बाढ़ आ गई है। आज कोहली के लिए सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालो का प्यार देखते ही बन रहा है। आपको बता दें, कोहली इस समय ट्विटर से लेकर सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेंड कर रहे हैं, जिससे साबित होता है कि उनके न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में कितने चाहने वाले है।

इस बीच, भारत के पूर्व कप्तान अपना जन्मदिन भारत से दूर मना रहे हैं, क्योंकि वह इस समय ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे जारी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आपको बता दें, दाएं-हाथ के तेजतर्रार बल्लेबाज टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में शानदार फॉर्म में है, और इस समय 220 रनों के साथ टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज है। अब वह 6 नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ MCG में एक्शन में नजर आएंगे।

विराट कोहली को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर मिल रहा है बेशुमार प्यार

चूंकि आज यानी 5 नवंबर को विराट कोहली अपना जन्मदिन मना रहे हैं, फैंस से लेकर देश विदेश के क्रिकेटर सोशल मीडिया के माध्यम से भारत के दिग्गज बल्लेबाज के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं, जिसमें ग्लेन मैक्सवेल, शाहनवाज दहानी, सुरेश रैना, एबी डिविलियर्स, और शिखर धवन जैसे सितारें शामिल है।

आपको बता दें, एमसीजी में टीम इंडिया के अभ्यास सत्र से पहले भारतीय टीम के सभी सदस्यों ने केक काटकर कोहली का जन्मदिन मनाया। खबरों के अनुसार पूरी भारतीय क्रिकेट टीम अपने परिवार के साथ 6 नवंबर की शाम को कोहली के जन्मदिन के अवसर पर एक-साथ डिनर करेगी।

इस बीच, दुनिया के सबसे चहेते क्रिकेटर कोहली को ट्विटर पर न केवल विदेशी क्रिकेटरों से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही है, बल्कि पूर्व और वर्तमान सभी भारतीय क्रिकेटर दिग्गज बल्लेबाज को उनके खास दिन पर खास बधाई संदेश भेज रहे हैं। इरफान पठान और हरभजन सिंह से लेकर शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या सभी ने कोहली को ट्विटर पर बर्थडे विश किया। हालांकि, अनुष्का शर्मा की बर्थडे पोस्ट ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

यहां देखिए कैसे क्रिकेटरों ने ट्विटर पर विराट कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी –

 

close whatsapp