आज ही के दिन ठीक 10 साल पहले जीता था हमने आखिरी ICC खिताब, बस उसके बाद से पड़ गया सूखा - क्रिकट्रैकर हिंदी

आज ही के दिन ठीक 10 साल पहले जीता था हमने आखिरी ICC खिताब, बस उसके बाद से पड़ गया सूखा

साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम वर्ल्ड कप (2011) और टी20 वर्ल्ड कप (2007) भी किया था।

Team India ICC Trophy (Photo Source: Twitter)
Team India ICC Trophy (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट में 23 जून का दिन बेहद खास रहा है। दरअसल आज के दिन साल 2013 में टीम इंडिया ने अपनी आख़िरी ICC ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद से भारत ने अब तक कोई भी ICC ट्रॉफी नहीं जीत पाया है। भारतीय फैंस को भी ICC ट्रॉफी का बेसब्री से इंतजार है। बता दें महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था।

बता दें साल 2013 में जहां 23 जून को टीम इंडिया ने ICC ट्रॉफी जीता तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कराया। उनके इस रिकॉर्ड को शायद ही कोई तोड़ पाए। दरअसल 23 जून 2013 को इंग्लैंड को हराकर भारत ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया था। वहीं धोनी ICC की 3 अलग-अलग ट्रॉफी जीतने वाले विश्व के पहले और एकमात्र कप्तान भी बन गए थे।

बता दें साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम वर्ल्ड कप (2011) और टी20 वर्ल्ड कप (2007) भी किया था। दरअसल 2013 में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबला बारिश के कारण 20-20 ओवर का हुआ था।

महेंद्र सिंह धोनी की शानदार कप्तानी में भारत ने जीता था चैंपियंस ट्रॉफी 

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 124 रन ही बना सकी। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी की शानदार कप्तानी के आगे छोटा लक्ष्य भी इंग्लैंड के लिए बड़ा साबित हुआ।

बता दें चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रवींद्र जडेजा, शिखर धवन और विराट कोहली का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा था। जडेजा ने इस मुकाबले में 25 गेंदों का सामना कर 33 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके साथ ही उन्होंने दो महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए थे। वहीं विराट कोहली और शिखर धवन ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। बता दें धवन ने इस मुकाबले में 31 रन बनाए और कोहली ने 43 रन की पारी खेली थी। वहीं जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था और शिखर धवन प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।

close whatsapp