इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हुआ ऐलान, ट्रैविस हेड हुई वापसी
17 नंवबर से शुरु होगी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज।
अद्यतन - नवम्बर 8, 2022 3:22 अपराह्न

टी-20 विश्व कप की गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 विश्व कप 2022 कुछ खास नहीं रहा। आरोन फिंच की अगुवाई में टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई। हालांकि इसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया की नजर विश्व कप 2023 पर हैं और इसको लेकर टीम ने तैयारी करना शुरु कर दिया है।
बता दें कि टी-20 विश्व कप 2022 खत्म होने के ठीक बाद ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। और इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस सीरीज के लिए दिग्गज खिलाड़ी ट्रैविस हेड की टीम में वापसी हुई है।
आरोन फिंच की लेंगे जगह
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ऑस्ट्रेलिया के टी-20 कप्तान आरोन फिंच ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी और इस वजह से वनडे टीम में ओपनर की खाली जगह को भरने के लिए ट्रैविस हेड को टीम में चुना गया है। इंग्लैंड के खिलाफ वह डेविड वार्नर के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 18 नंवबर को एडिलेड ओवल में होने वाले पहले मैच से होगी। इसके बाद 19 नंवबर को सिडनी और 22 नंवबर को एमसीजी में तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।
ट्रैविस हेड की बात करें तो वह अभी तक ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए क्रिकेट के तीनों प्रारुप में खेल चुके हैं। हेड ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला इसी साल ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे पर खेला था। हेड के नाम 28 टेस्ट में 1601, 48 वनडे में 1583 और 17 टी-20 मुकाबलों में 345 रन दर्ज हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), एशटन एगर, एलेक्स कैरी (विकेच कीपर), कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशाने, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर और एडम जंपा