भारत के थ्रोडाउन विशेषज्ञ दयानंद गरानी की शादी में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भी पहुंचे, परिवार वालों के संग खिंचवाई तस्वीर
दयानंद गरानी भारतीय क्रिकेट टीम के थ्रोडाउन विशेषज्ञ हैं और उनके इस कार्य के लिए कई क्रिकेटर ने उनकी जमकर प्रशंसा की है।
अद्यतन - Apr 21, 2023 5:27 pm

भारतीय टीम के बेहतरीन कप्तान रोहित शर्मा और विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने थ्रोडाउन विशेषज्ञ दयानंद गरानी की शादी में शिरकत ली। बता दें, दयानंद गरानी भारतीय क्रिकेट टीम के थ्रोडाउन विशेषज्ञ हैं और उनके इस कार्य के लिए कई क्रिकेटर्स ने उनकी जमकर प्रशंसा की है।
भारतीय टीम के अपने कार्यकाल से पहले दयानंद गरानी ने किंग्स XI पंजाब फ्रेंचाइजी में भी यही भूमिका निभाई है। वो 21 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे जिसमें रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भी शामिल हुए।
यही नहीं सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने दयानंद गरानी के परिवार वालों के साथ भी तस्वीरें खिंचवाई। कई लोगों ने इन दोनों क्रिकेटर्स की जमकर प्रशंसा भी की।
यह रही तस्वीर:
Captain Rohit Sharma & Suryakumar Yadav met Dayananda and his wife after marriage.
Dayananda is a throw down expert in the Indian team. pic.twitter.com/Uy2UgxTICR
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 21, 2023
इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 खेला जा रहा है। सभी टीमों ने इसमें काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के इस सत्र में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव दोनों ही मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं। बता दें, मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस सीजन में 5 मुकाबले खेले हैं जिसमें से तीन में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
रोहित शर्मा के लिए अभी तक यह टूर्नामेंट ठीक-ठाक रहा है। उन्होंने टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से महत्वपूर्ण अर्धशतक भी जड़ा था। वहीं सूर्यकुमार यादव की बात की जाए तो उनकी बल्लेबाजी इस सीजन में काफी निराशाजनक रही है। अभी तक इस सीजन में सूर्यकुमार यादव बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। अगर मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो सूर्यकुमार यादव को भी अब टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेलनी होगी।
मुंबई इंडियंस को अब अपना अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 22 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है और इस मैच को वो अपने नाम जरूर करना चाहेंगे।