इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड लॉरेंस मोटर न्यूरोन बीमारी से जूझ रहे हैं
MND एक दुर्लभ बीमारी है जो मस्तिष्क और Nerves को प्रभावित करती है, जिससे समय के साथ-साथ कमजोरी बढ़ती जाती है।
अद्यतन - जून 21, 2024 11:02 अपराह्न

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड लॉरेंस मोटर न्यूरॉन बीमारी से जूझ रहे हैं। MND एक दुर्लभ बीमारी है, जो मस्तिष्क और Nerves को प्रभावित करती है, जिससे समय के साथ-साथ कमजोरी बढ़ती जाती है। हालांकि वर्तमान में MND का कोई इलाज नहीं है, लेकिन किसी व्यक्ति के दैनिक जीवन पर इसके प्रभाव को कम करने में मदद के लिए विभिन्न उपचार उपलब्ध हैं।
बता दें, डेविड लॉरेंस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से पांच मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने Glucostershire की ओर से 298 मुकाबले खेले हैं, जिसमें पूर्व तेज गेंदबाज ने 625 विकेट हासिल किए हैं। 2022 में डेविड लॉरेंस को Glucostershire का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
डेविड लॉरेंस के साथ सबसे निराशाजनक बात यह थी कि जब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई थी तब उनके घुटने में गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं कर पाए। 1992 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए टेस्ट मैच के अंतिम दिन डेविड लॉरेंस के घुटने में चोट लग गई थी। इस चोट की वजह से लॉरेंस का अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर पूरी तरह से खत्म हो गया। यही नहीं उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी काफी असर पड़ा।
डेविड लॉरेंस वो खिलाड़ी है जिनको सभी लोग काफी प्यार करते हैं: डेविड ब्राउन
ग्लॉस्टरशायर के दिवंगत मुख्य कार्यकारी, डेविड ब्राउन और प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (PCA) में सदस्य सेवाओं के प्रबंध निदेशक इयान थॉमस ने लॉरेंस की जमकर प्रशंसा की है। ब्राउन ने कहा कि, ‘डेविड लॉरेंस इस खेल के आइकॉन है। उन्होंने इंग्लैंड की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया। डेविड काफी शांत स्वभाव के और काफी अच्छे व्यक्ति हैं, जिसे सभी लोग काफी प्यार करते हैं।’
थॉमस ने कहा कि, ‘डेविड लॉरेंस की खबर सुनकर प्रोफेशनल क्रिकेटर संगठन सदमे में है। डेविड कई लोगों के लिए आदर्श रहे हैं और उन्होंने हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अब वो MND से लड़ रहे हैं और हम उनका इसमें साथ जरूर देंगे।’