पाकिस्तान ने जीता सेमीफाइनल, तो अब शोएब अख्तर दे रहे हैं भारत को धमकी! - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान ने जीता सेमीफाइनल, तो अब शोएब अख्तर दे रहे हैं भारत को धमकी!

पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी मात।

Shoaib Akhter & Pak Team (Photo Source: Twitter)
Shoaib Akhter & Pak Team (Photo Source: Twitter)

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला सेमीफाइनल मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मुकाबलों में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली लेकिन पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे।

इस जीत के बाद पाकिस्तानी फैन्स और खिलाड़ियों की खुशी मानो सातवें आसमान पर पहुंच गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के बाद वहां के पूर्व खिलाड़ी अब बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं और इसी कड़ी में अब पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी काफी कुछ कहा है। शोएब अख्तर के इस बयान को सुनकर ऐसा लग रहा है कि, अब वो चाहते हैं कि फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच हो।

शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि, “जी हिंदुस्तान हम मेलबर्न पहुंच चुके हैं। हम वहां आपका इंतजार कर रहे हैं। हम आपको शुभकामनाएं देते हैं कि, कल आप इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचे। मैं ये चाहता हूं कि, फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच हो और हम आपको वहां हराएं”

यहां देखिए शोएब अख्तर का वो वीडियो

बाबर आजम लौटे फॉर्म में

मैच की बात करें तो फॉर्म में लौटे कप्तान बाबर आजम (53) और मोहम्मद रिजवान (57) के अर्द्धशतकों की बदौलत पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दी। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 20 ओवर में 153 रन का लक्ष्य दिया, जिसे बाबर की टीम ने पांच गेंदें रहते हुए हासिल कर लिया।

इस मुकाबले में सबसे अच्छी बात ये रही कि, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की फॉर्म नॉकआउट मैचों में वापस आ गई है। बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-12 के आखिरी मुकाबले में बाबर और रिजवान के बीच 57 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई, जो इन दोनों के बीच इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी साझेदारी थी। पाकिस्तानी फैंस को उम्मीद यही होगी कि इन दोनों का फॉर्म आगे भी ऐसे ही जारी रहे।

close whatsapp