टी-20 वर्ल्ड कप 2022: ट्विटर प्रतिक्रियाएं- कप्तानी का दबाव ऐसा कि शर्मा जी रन बनाना ही भूल गए - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: ट्विटर प्रतिक्रियाएं- कप्तानी का दबाव ऐसा कि शर्मा जी रन बनाना ही भूल गए

रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में मात्र 27 रन बनाकर आउट हुए।

Rohit Sharma (Image Source: Getty Images)
Rohit Sharma (Image Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक बार फिर सभी को निराश किया हैं, क्योंकि हिटमैन का बल्ला इतने अहम मुकाबले में धोखा दे गया कि अब तो सभी क्रिकेट प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन पर टूट पड़े हैं।

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 मुकाबलों में रन बनाने में नाकामयाब रहे, लेकिन उम्मीद की जा रही थी कि उनका बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल में आग उगलेगा, लेकिन एक बार फिर हिटमैन फ्लॉप रहे।

रोहित शर्मा ने एक बार फिर किया निराश

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, और टीम इंडिया को केएल राहुल के रूप में पहला झटका दिया, जो मात्र पांच रन बनाकर पवेलियन। जिसके बाद कप्तान रोहित से आज किसी करिश्मे की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वह भी मात्र 27 रन बनाकर चलते बने, जो भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ा झटका था, क्योंकि इस विकेट के साथ भारत के टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में जाने की उम्मीदें भी फीकी होते नजर आई।

रोहित शर्मा के विकेट के बाद ट्विटर पर फैंस जमकर भारतीय कप्तान की आलोचना कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें इस अहम मुकाबले में इस तरह का शॉट खेल आउट होते देख सभी अपना आपा खो बैठे हैं। ट्विटर पर कई फैंस ने रोहित की फिटनेस पर सवाल उठाया, तो कई लोगो का मानना है कि अनुभवी सलामी बल्लेबाज इतने बड़े मैच और टूर्नामेंट में कप्तानी का दबाव नहीं झेल पा रहे, जिस कारण वह लगातार बल्ले के साथ फ्लॉप हो रहे हैं।

आपको बता दें, टीम इंडिया ने मात्र 75 रनों पर अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए हैं – केएल राहुल (5), रोहित शर्मा (27) और सूर्यकुमार यादव (14), और अब सारा दारोमदार विराट कोहली (50) और हार्दिक पांड्या (48*) पर टिका हुआ हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई थी।

यहां देखिए कैसे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में रोहित शर्मा के फ्लॉप प्रदर्शन पर फैंस ने ट्विटर पर जताया आक्रोश –

https://twitter.com/addictorKohli/status/1590627169084256256

https://twitter.com/viralengineer_/status/1590626130658463745

close whatsapp