शशि थरूर ने एक 'ट्वीट' करके संजू सैमसन के बर्थडे को और भी स्पेशल बना दिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

शशि थरूर ने एक ‘ट्वीट’ करके संजू सैमसन के बर्थडे को और भी स्पेशल बना दिया

संजू सैमसन न्यूजीलैंड के आगामी दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Shashi Tharoor & Sanju Samson (Photo Source: Twitter)
Shashi Tharoor & Sanju Samson (Photo Source: Twitter)

तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर और केरल के क्रिकेटर संजू सैमसन के साथ उनका रिश्ता किसी से भी छुपा हुआ नहीं है। दरअसल संजू सैमसन, जिन्होंने 11 नवंबर को अपना 28 वां जन्मदिन मनाया, उन्हें ट्विटर पर थरूर से हार्दिक शुभकामनाएं मिलीं।

संजू सैमसन की पत्नी चारुलता ने एक खास स्पेशल बर्थडे वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और वही पोस्ट शशि थरूर ने साझा किया। वीडियो में, अपने शुरुआती दिनों में विकेटकीपर-बल्लेबाज के संघर्षों को दिखाया गया। इसके बाद इस वीडियो में राजस्थान रॉयल्स और टीम इंडिया के साथ उनकी जर्नी को दिखाया गया है।

शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “संजू सैमसन को उनकी पत्नी चारू द्वारा जन्मदिन की प्यार भरी शुभकामनाएं”। वास्तव में एक विशेष जन्मदिन है, संजू को ढेर सारी शुभकामनाएं! इस बीच, क्रिकेट बिरादरी के अन्य सदस्यों ने भी इस अवसर पर दाएं हाथ के बल्लेबाज की कामना की।

यहां देखिए शशि थरूर का वो ट्वीट

आपको बता दें कि, टीम इंडिया अब जल्द ही न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरेगी। उस दौरे पर टीम को 18 नवंबर से 30 नवंबर तक तीन T20I और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। वहीं सैमसन इस दौरे के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं।

बीसीसीआई के सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने सैमसन को विकेटकीपर के रूप में नामित किया, जो T20I सीरीज के दौरान हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में खेलेंगे। इसके अलावा, वह शिखर धवन की कप्तानी में ब्लैक कैप्स के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में भी खेलते हुए दिखेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत की टीम:

हार्दिक पांड्या (कप्तान ), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम:

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज़ अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक

close whatsapp